{"_id":"5ce589babdec220777254343","slug":"divyang-died-due-to-gambling-of-goods-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की चपेट में आने से दिव्यांग की मौत, स्टेशन अधीक्षक की अभद्रता से भड़के परिजन, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की चपेट में आने से दिव्यांग की मौत, स्टेशन अधीक्षक की अभद्रता से भड़के परिजन, किया हंगामा
Wed, 22 May 2019 11:11 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 22 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में अछल्दा रेलवे स्टेशन पर बुधवार की शाम ट्रैक पार करते समय दिव्यांग की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे दिव्यांग के परिजन शव उठाने को लेकर स्टेशन अधीक्षक की अभद्रता से भड़क उठे और जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित भीड़ को समझाकर शांत कराया। शव के ट्रैक पर पड़े रहने से महाबोधि एक्सप्रेस को 15 मिनट आउटर पर रोकना पड़ा।
दिल्ली-हावड़ा रूट पर बुधवार की शाम करीब चार बजे रिश्तेदारी में जाने के लिए दिव्यांग अछल्दा रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उसकी शिनाख्त अवधेश यादव (45) पुत्र कामता प्रसाद के रूप में की। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने स्टेशन अधीक्षक से शव उठवाने के लिए कहा, लेकिन शव नहीं उठाया गया।

महाबोधि को चलाने पर अड़े थे अधीक्षक
इसी दौरान स्टेशन अधीक्षक के अभद्र व्यवहार से परिजनों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित परिजनों ने अछल्दा रेलवे स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख स्टेशन अधीक्षक ने अछल्दा थाने की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को ट्रैक से हटाया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अछल्दा रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग की मौत के बाद पहुंचे परिजन रेलवे ट्रैक से शव उठाने की मांग कर रहे थे। स्टेशन अधीक्षक आउटर पर खड़ी महाबोधि को चलाने पर अड़ गए। कुछ लोगों ने मिलकर शव को स्टेशन पर रखा ओर उसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए मामले को संभाला और शव पर कपड़ा डालकर परिजनों को शांत कराया।