फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Divya Naan will scan the page, visually impaired will be able to listen in 23 languages

Kanpur News: दिव्य नैन से पेज होगा स्कैन, 23 भाषाओं में सुन सकेंगे दृष्टिबाधित

Sun, 24 Aug 2025 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Divya Naan will scan the page, visually impaired will be able to listen in 23 languages
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

कानपुर। तकनीक से दिव्यांगों को मजबूत करने के उद्देश्य से कई उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। दिव्य नैन स्कैनर से जहां दृष्टिबाधित पेज को स्कैन कर 23 भाषाओं में इसे सुन सकेंगे। वहीं, दिव्यांगों के लिए एआई-एमएल से जेस्चर माउंटेड व्हीलचेयर तैयार की जा रही है जो स्पर्श मात्र से ही चलेगी। यह जानकारी आईआईटी की ओर से आयोजित टेक्नोलॉजी, रिसर्च, इनोवेशन एंड पॉलिसी समिट-2025 (ट्रिप्स) में चंडीगढ़ स्थित सीएसआईआर-सीएसआईओ (वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन) के निदेशक प्रो. शांतनु भट्टाचार्य ने दी।
उन्होंने बताया कि एलिम्को के साथ दिव्यांगों के लिए कई उत्पाद बनाने के लिए एमओयू हुआ है। लो विजन की समस्या से पीड़ित बच्चों में के लिए पॉलीमर मैटेरियल से हाई क्वालिटी लेंस तैयार किए हैं। यह कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। वेन विजुलाइजर डिवाइस से मरीज को इंजेक्शन लगाने के लिए एक बार में ही नस का आसानी से पता लगाया जा सकेगा। रीढ़ की हड्डी के दर्द से परेशान लोगों के लिए रिहैबिलिटेशन सिस्टम उपकरण बनाया गया है। एआई-एमएल से लैस यह रोबोटिक सिस्टम मरीज को कमर से पकड़ कर जरूरी अभ्यास कराएगा।
विज्ञापन

प्रोफेसर शांतनु ने बताया कि डिफेंस सेक्टर में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट यानी एलसीए मार्क 2 के पायलटों के लिए हेडअप डिस्पले बनाने का काम चल रहा है। इससे इजरायल पर निर्भरता खत्म होगी। आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि साइबर हमलों से बचने की दिशा में संस्थान काम कर रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के जनरल सेक्रेटरी और सीईओ, जेएनसीएएसआर के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर जीयू कुलकर्णी, आईआईटी गुवाहाटी के पूर्व निदेशक प्रोफेसर गौतम विश्वास सहित अन्य ने व्याख्यान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर। आईआईटी के गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में बनने वाले आर्टिफिशियल हृदय का ट्रायल भेड़ों पर कराया जाएगा। प्रभारी प्रो. संदीप वर्मा ने बताया कि तीन से चार प्रोटोटाइप बन रहे हैं जिनका ट्रायल 70-70 किग्रा वजन की चार भेड़ों पर होगा। परिसर में 8.10 लाख वर्ग फुट क्षेत्रफल में 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, अकादमिक ब्लाॅक, आवासीय परिसर व छात्रावास और सर्विस ब्लाॅक की स्थापना की जानी है। जुलाई 2027 तक स्कूल की शुरुआत की तैयारी है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed