{"_id":"664e2de3481d2979d703917d","slug":"district-judge-inspected-the-arrangements-of-the-central-jail-etawa-news-c-216-1-etw1002-112051-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जिला जज ने किया केंद्रीय कारागार की व्यवस्थाएं देखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जिला जज ने किया केंद्रीय कारागार की व्यवस्थाएं देखीं
Wed, 22 May 2024 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 22 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
इटावा। सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश पर बुधवार को जिला जज चवन प्रकाश अपर जिला जज श्वेता श्रीवास्तव व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीरज कुशवाहा ने केंद्रीय कारागार एवं जिला कारागार का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार में निरुद्ध बंदियों से वार्ता कर उनकी दैनिक दिनचर्या वह उनके प्रकरण की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी की। जिन बंदियों के पास उनके प्रकरण में पैरवी करते हुए अधिवक्ता नहीं है। उन्हें निशुल्क वकील उपलब्ध कराने हेतु प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित किए जाने के संबंध में अधीक्षक को निर्देशित किया।
जिन बंदियों की जमानत हो चुकी है, लेकिन जमानतगीर उपलब्ध न कर पाने के कारण अभी भी रिहा नहीं हो सके हैं। आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागार व जिला कारागार इटावा की पाठशाला अस्पताल एवं स्नान घर व शौचालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बैरक में महिलाओं को सेनेटरी नैपकीन भी बांटे गए। कारागार अधीक्षक डाॅ. रामधनी आदि मौजूद रहे। (संवाद)