फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   district hospital employees protested by closing the OPD

कानपुर देहात: मेडिकल कॉलेज निर्माण में हो रहे अवैध खनन के विरोध में डॉक्टर व कर्मचारियों ने बंद की ओपीडी, पुलिस से हाथापाई

Thu, 09 Dec 2021 02:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Dec 2021 02:47 PM IST
विज्ञापन
district hospital employees protested by closing the OPD
ओपीडी बंद कर धरने पर बैठे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज निर्माण के चलते सरकारी आवासों के आसपास गंदगी, जलभराव व वाहनों की आवाजाही से जर्जर हो रही सड़कों पर कर्मचारियों ने विरोध जताया है। जिला अस्पताल में हो रहे अवैध खनन से गुस्साए डॉक्टर व कर्मचारियों ने गुरुवार को ओपीडी बंद कर दी और गेट पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


इस दौरान मरीजों को ओपीडी से बाहर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हड़ताल का नेत्रत्व कर रहे कर्मी रजनीश शुक्ला को अपने साथ ले जाने लगी। इस दौरान कर्मचारियों ने पुलिस से हाथापाई भी की। 
विज्ञापन


कर्मी रजनीश शुक्ला ने अकबरपुर कोतवाल वीके मिश्रा का अंगूठा चबा लिया। पुलिस रजनीश को कोतवाली ले गई। मामला बढ़ता देख एसडीएम सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कर्मचारियों ने जिला अस्पताल की ओपीडी में ताला जड़ दिया और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि बुधवार को अस्पताल कर्मी रजनीश शुक्ला, ऊषा देवी, लोकेश, श्रीकांत बाजपेयी आदि ने सीएमओ को दिए पत्र में कहा था कि निर्माण के दौरान खोदी जा रही मिट्टी वाहनों से बाहर भेजी जा रही है। जिससे आवासों में धूल व गंदगी होती है। इस पर रोक लगाई जाए। साथ ही कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर कार्य बंद करने का अल्टीमेटम भी दिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed