{"_id":"61b1c99b895a7e055409c57a","slug":"district-hospital-employees-protested-by-closing-the-opd","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: मेडिकल कॉलेज निर्माण में हो रहे अवैध खनन के विरोध में डॉक्टर व कर्मचारियों ने बंद की ओपीडी, पुलिस से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: मेडिकल कॉलेज निर्माण में हो रहे अवैध खनन के विरोध में डॉक्टर व कर्मचारियों ने बंद की ओपीडी, पुलिस से हाथापाई
Thu, 09 Dec 2021 02:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:47 PM IST
विज्ञापन
ओपीडी बंद कर धरने पर बैठे कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात में जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज निर्माण के चलते सरकारी आवासों के आसपास गंदगी, जलभराव व वाहनों की आवाजाही से जर्जर हो रही सड़कों पर कर्मचारियों ने विरोध जताया है। जिला अस्पताल में हो रहे अवैध खनन से गुस्साए डॉक्टर व कर्मचारियों ने गुरुवार को ओपीडी बंद कर दी और गेट पर धरने पर बैठ गए।
इस दौरान मरीजों को ओपीडी से बाहर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हड़ताल का नेत्रत्व कर रहे कर्मी रजनीश शुक्ला को अपने साथ ले जाने लगी। इस दौरान कर्मचारियों ने पुलिस से हाथापाई भी की।
कर्मी रजनीश शुक्ला ने अकबरपुर कोतवाल वीके मिश्रा का अंगूठा चबा लिया। पुलिस रजनीश को कोतवाली ले गई। मामला बढ़ता देख एसडीएम सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कर्मचारियों ने जिला अस्पताल की ओपीडी में ताला जड़ दिया और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
बताते चलें कि बुधवार को अस्पताल कर्मी रजनीश शुक्ला, ऊषा देवी, लोकेश, श्रीकांत बाजपेयी आदि ने सीएमओ को दिए पत्र में कहा था कि निर्माण के दौरान खोदी जा रही मिट्टी वाहनों से बाहर भेजी जा रही है। जिससे आवासों में धूल व गंदगी होती है। इस पर रोक लगाई जाए। साथ ही कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर कार्य बंद करने का अल्टीमेटम भी दिया था।