फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dispute over stopping buffalo grazing in Etawah district, fatal attack on teenager

इटावा: खेत में भैंस चराने से रोकने पर किशोर पर जानलेवा हमला, पुलिस अधीक्षक ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Wed, 27 Apr 2022 03:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 27 Apr 2022 03:03 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के भागीपुर गांव में एक 15 वर्षीय किशोर पर तीन भाइयों ने जानलेवा हमला कर दिया। विवाद का कारण खेत में भैंस चराने से रोकने पर शुरू हुआ। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Dispute over stopping buffalo grazing in Etawah district, fatal attack on teenager
सैफई मेडिकल में भर्ती किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव भागीपुर में एक किशोर को तीन भाइयों ने मार-मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। मामला कल शाम का है, जब खेत में खड़ी मक्का की फसल में भैंस चुगाने से रोकने पर आक्रोशित तीन सगे भाइयों ने एक 15 वर्षीय किशोर पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल को मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया। वहीं, पंती पर हमले की खबर सुनते ही सदमे में परदादी की मौत हो गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मनमोहन का 15 वर्षीय बेटा आशीष बीते दिन मंगलवार को शाम के समय खेत पर बकरिया चुगाने के लिए जा रहा था। तभी गांव निवासी रिंकू, कैलाश, अस्तय पुत्र गढ़ रामबाबू आशीष के खेत में खड़ी मक्का की फसल में अपनी भैंस चुगा रहे थे। विरोध पर तीनों भाइयों ने आशीष से गाली गलौज शुरू कर दी। इस पर किशोर वहां से डर करके आगे खड़े आम के पेड़ के नीचे बैठ गया।

विज्ञापन

आरोप है कि उसी दौरान तीनों सगे भाइयों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे आशीष गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहां पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे। जहां पर घायल अवस्था में पढ़े बालक को आनन-फानन में मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई में भर्ती कराया। उसी दौरान घटना की सूचना जैसे ही घायल की दादी रामवती को मिली वैसे ही रामवती उम्र 80 वर्ष की सदमे में आकर मौत हो गई।

घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सतपाल सिंह ने मेडिकल यूनिवर्सिटी में पहुंचकर घायल का हालचाल लिया। साथ ही थाना पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, सैफई कार्यवाहक थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभाव से ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। अब तक पीड़ित परिजनों द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। प्रार्थना पत्र प्राप्त होते ही, तत्काल प्रभाव से मामला दर्ज किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed