{"_id":"6352d8b948ae207f9c65353a","slug":"dispute-over-possession-of-house-in-kanpur-relative-of-vikas-dubey-threatened","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikas Dubey: मकान पर कब्जे का विवाद, विकास दुबे के रिश्तेदार ने दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikas Dubey: मकान पर कब्जे का विवाद, विकास दुबे के रिश्तेदार ने दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 21 Oct 2022 11:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:08 PM IST
सार
कानपुर में खुद को गैंगस्टर विकास दुबे का दरिश्तेदार बताकर सगी बहनों को धमकाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विकास दुबे (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में मकान पर कब्जे के विवाद में कुख्यात विकास दुबे को रिश्तेदार बताने वाले शख्स ने सगी बहनों को धमकी दी है। थाने में सुनवाई न होने पर बहनों ने पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। इसके बाद गुरुवार शाम को कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
कल्याणपुर निवासी सगी बहने अंकिता कुशवाहा पुणे में व अभिलाषा मुंबई की एमएनसी कंपनी में कार्यरत हैं। अंकिता के मुताबिक पिता व भाई की मौत के बाद उनकी ताई रेनू कुशवाहा ने अपने सहयोगी मंजू तिवारी, अवध नारायण तिवारी, राधे तिवारी समेत तीन अन्य के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
तीन कमरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये कीमत के घरेलू सामान भी चोरी कर लिया। विरोध पर अवध नारायण तिवारी ने खुद को विकास दुबे का रिश्तेदार बताते हुए जान से मार देने की धमकी दी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन