{"_id":"60966b408ebc3e6acc1d5687","slug":"dispute-in-electoral-rivalry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: चुनावी रंजिश में प्रधान और पूर्व प्रधान समर्थकों में पथराव, जमकर चले लाठी-डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: चुनावी रंजिश में प्रधान और पूर्व प्रधान समर्थकों में पथराव, जमकर चले लाठी-डंडे
Sat, 08 May 2021 04:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 08 May 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में विवाद
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर के चौबेपुर में चुनावी रंजिश को लेकर प्रधान और पूर्व प्रधान गुटों में जमकर पथराव और मारपीट हुई। चौबेपुर पुलिस ने इतना बवाल होने के बाद भी मामला दबा दिया था, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चौबेपुर थाना प्रभारी ने बताया कि विशुनपुर ग्राम सभा के दरियापुर गांव में दो गुटों में पथराव हुआ है। वर्तमान प्रधान राम बालक और पूर्व प्रधान राम बहादुर के बीच चुनाव परिणाम आने के बाद मनमुटाव चल रहा था। शुक्रवार सुबह कहा-सुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव और मारपीट हुई थी। शनिवार सुबह तहरीर मिलने के बाद दोनों पक्षों के 8 आरोपियों को हिरासत में लेकर एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन