फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dispute in CSJMU, ABVP's uproar in the university over fee hike, surrounds the Vice Chancellor's office

सीएसजेएमयू में विवाद: शुल्क वृद्धि पर एबीवीपी का विवि में हंगामा, कुलपति कार्यालय का घेराव कर दिया ज्ञापन

Fri, 20 May 2022 07:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 May 2022 07:16 AM IST
सार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि, भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने गुरुवार को कुलपति कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस पर कुलपति विनय पाठक ने एबीवीपी के पदाधिकारियों को समाधान का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
Dispute in CSJMU, ABVP's uproar in the university over fee hike, surrounds the Vice Chancellor's office
सीएसजेएमयू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में विभिन्न शुल्कों में हो रही लगातार वृद्धि से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की और जुलूस निकाला। पदाधिकारियों ने फीस वृद्धि, भ्रष्टाचार, अनियमितता व शैक्षिक समस्याओं के समाधान को लेकर कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

एबीवीपी के विवि इकाई की अध्यक्ष ईयांशी तोमर व उपाध्यक्ष श्रेयांश अवस्थी की अगुवाई में छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को कुलपति कार्यालय में जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि विवि ने पंजीकरण शुल्क बढ़ा दिया गया है। त्रुटि होने पर दो हजार रुपये का शुल्क भी लिया जा रहा है। छात्रों ने इसे कम करने की मांग की। बीफार्मा, बीटेक कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी व पीएचडी की अनियमित फीस वृद्धि को समाप्त किया जाए।
विज्ञापन

विवि के अधिकारियों ने कहा कि त्रुटि संशोधन शुल्क छात्रों से नहीं बल्कि महाविद्यालय से लिया जाएगा। सत्र 2022-23 में पंजीकरण शुल्क 600 के बजाय 200 रुपये करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अविरल मिश्रा, दिनेश यादव, वैभव, अंकिता, अंजली, नेहा, तान्या, वैष्णवी, आशुतोष शशांक, शानू, आदित्य, सृजल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैकपेपर के लिए ली गई फीस होगी वापस
कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि यूआईएचएस विभाग में छात्रों से बैकपेपर के लिए ली गई फीस (1050 रुपये) अगले 10 दिन में वापस कर दी जाएगी। 15 दिन के भीतर वॉटर कूलर लगवा दिया जाएगा। सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम भी जल्द घोषित किया जाएगा। छात्रावास व मेस शुल्क को सेमेस्टर आधार पर लेने की मांग पर कुलपति ने कहा कि जल्द ही कमेटी गठित कर इस पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed