फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   dispute between real brothers, one dead, 7 injured

चित्रकूट: सगे भाइयों के बीच चली लाठियां, एक की मौत, सात घायल

Wed, 04 Nov 2020 11:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
dispute between real brothers, one dead, 7 injured
घायल अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले में राजापुर कस्बे के कारखाना मोहल्ले में बुधवार की रात को एक कार्यक्रम के दौरान दो सगे भाइयों के बीच किसी बात को लेकर जमकर लाठियां चलीं। इसमें दोनों भाइयों समेत उनके सात बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर एएसपी पीसी पांडे व थाना प्रभारी अनिल सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां रास्ते में एक भाई की मौत हो गई और अन्य घायलों को जिला अस्पताल से प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी सोनी सोनकर के घर में बुधवार को एक पूजन कार्यक्रम के बाद भोजन का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें कस्बा निवासी सगे भाई राजाराम और राजबहादुर अपने बेटों के साथ आए थे। खाने पीने के दौरान ही सगे भाइयों व उनके बेटों के बीच किसी पुरानी बात को लेकर बहस होने लगी और मारपीट की नौबत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। इसमें राजबहादुर की मौत हो गई और उसके तीन बेटे व राजाराम समेत उसके चार बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और पुलिस वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को प्रयागराज रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि राजबहादुर के पुत्र की ओर से मिली तहरीर में राज राम के तीन बेटे लल्ला , मूरत और लव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


यह सब आरोपी भी घायल हैं। पुलिस सुरक्षा में इनका इलाज कराया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों ने बताया है कि शराब और गोश्त खाने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed