फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dispute between husband and wife, Hearing was in settlement center, lawyer was attacked with knife

कानपुर कचहरी में चाकूबाजी: पति-पत्नी का विवाद... समझौता केंद्र में थी सुनवाई, वकील पर चाकू से जानलेवा हमला

Fri, 04 Aug 2023 04:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Aug 2023 04:29 PM IST
सार

Kanpur Crime: घायल वकील संजीव शुक्ला का मेडिकल कराने के लिए उर्सला भेजा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही वकीलों का हुजूम कोतवाली में पहुंचने लगा। एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जा रही है।

विज्ञापन
dispute between husband and wife, Hearing was in settlement center, lawyer was attacked with knife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में पति-पत्नी के विवाद में समझौता केंद्र में सुनवाई के दौरान मारपीट शुरू हो गई। पत्नी की ओर से अधिवक्ता संजीव शुक्ला ने बीच-बचाव कराकर मामला शांत करा दिया। इसके बाद अपने चेंबर वापस लौटने लगे। इसी बीच आक्रोशित पति सुशील दुबे ने सीएमएम रोड के पास अधिवक्ता पर चाकू से हमला कर दिया।

विज्ञापन

इससे अधिवक्ता गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं, भरी कचहरी में चाकू चलने की घटना से हड़कंप मच गया। शोर शराबा सुनकर अधिवक्ता अपने चेंबर से बाहर निकले और चाकू मार कर भाग रहे सुशील को दबोच लिया। सुशील को मारपीट कर कचहरी पुलिस के हवाले किया गया। यहां से उसे कोतवाली ले जाया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही वकीलों का हुजूम कोतवाली में पहुंचने लगा। एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जा रही है। घायल वकील संजीव शुक्ला का मेडिकल कराने के लिए उर्सला भेजा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed