{"_id":"d1744bfc273a2dfc944936776b25d636","slug":"disciplinary-committee-will-cool-tone-of-baby-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासन समिति ठंडे करेगी बेबी के तेवर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासन समिति ठंडे करेगी बेबी के तेवर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Mon, 19 Jan 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के मनरेगा सम्मलेन में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व विधायकों और सांसद संजय सिंह को तेवर दिखाने वाले कमल शुक्ल बेबी पर कार्रवाई होनी तय है। इसके लिए शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने मन बना लिया है वह इसकी शिकायत जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री से करेंगे। शहर कमेटी के अधिकतर पदाधिकारी भी बेबी की हरकत से नाराज है और सभी ने एकसुर में इसकी निंदा भी की है।
पार्टी कार्यालय तिलक हाल में रविवार को जब शहर कमेटी पदाधिकारियों की पहली बैठक की शुरू हुई तो सबसे पहलेे अमर उजाला में प्रकाशित खबर ‘सब पूर्व-भूतपूर्व, सिर्फ मैं वर्तमान’ की चर्चा होने लगी।
इस दौरान अधिकतर पदाधिकारी जहां बेबी के बर्ताव से नाराज नजर आए, वहीं कुछ ने दबी जुबान में कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होने की वजह से मनरेगा सम्मेलन में यह स्थिति पैदा हुई है। हालांकि सभी ने एकसुर में सहमति जताई कि कोई भी कार्यकर्ता अनुशासनहीनता नहीं करेगा। अगर बेबी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी की अनुशासन समिति का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
मुझे उस घटना से काफी दुख है। कांग्रेस एक अनुशासित पार्टी रही है। इसलिए किसी भी कार्यकर्ता का सार्वजनिक मंच में इस तरह की बात करना ठीक नहीं है। मैं इस संदर्भ में जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर बात करूंगा। उनसे यह भी आदेश देने की मांग करूंगा कि इस तरह से व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए।
-हरप्रकाश अग्निहोत्री अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी