{"_id":"32a55f916733b47bfef13be0bef62424","slug":"direct-train-from-anvrganj-to-bareilly-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनवरगंज से बरेली को सीधी ट्रेन जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनवरगंज से बरेली को सीधी ट्रेन जल्द
राहुल श्ाुक्ला, कानपुर
Updated Sun, 26 Jul 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब अनवरगंज स्टेशन से बरेली के लिए सीधी ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन बिल्हौर, कन्नौज, कासगंज होते हुए बरेली जाएगी। पहले चरण में रेलवे कानपुर-बरेली समेत चार ट्रेनों को इस रूट पर चलाएगा। शनिवार को अनवरगंज स्टेशन का निरीक्षण करने आए उत्तर पूर्व रेलवे के चीफ पैसेंजर ट्रैफिक मैनेजर एचआर राय ने इसकी पुष्टि की है।
अनवरगंज स्टेशन से कासंगज तक बड़ी लाइन है। जबकि कासगंज और बरेली के बीच (70 किलोमीटर) छोटी लाइन थी, जिसे अब बड़ा कर दिया गया है। जून 2015 में कासगंज-बरेली बड़ी रेलवे लाइन का सीआरएस ने निरीक्षण किया था। चीफ पैसेंजर ट्रैफिक मैनेजर एचआर राय ने बताया कि सीआरएस की हरी झंडी मिलते ही इस रूट पर चार ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
सबसे पहले कानपुर-बरेली एक्सप्रेस, बांद्रा-रामनगर एक्सप्रेस, रामनगर-आगरा समेत चार ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही काठगोदाम के लिए भी अनवरगंज से ट्रेन शुरू चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे से अनवरगंज और रावतपुर स्टेशन को उत्तर मध्य रेलवे में शामिल करने के सवाल को उन्होंने सिरे से नकार दिया। उन्होंने कहा कि मैं आज ट्रेनें शुरू करने के लिए अनवरगंज स्टेशन के निरीक्षण पर आया था।
विज्ञापन
कल्याणपुर से लखनऊ को चलने वाली मेमू के समय बदलने के सवाल पर कहा कि रेलवे बोर्ड में मामला गया है। अनुमति आते ही समय बदल जाएगा।