फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DIOS, Tehsildar and EO transferred to other districts

Kanpur News: डीआईओएस, तहसीलदार व ईओ का गैरजनपद स्थानांतरण

Tue, 17 Jun 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
DIOS, Tehsildar and EO transferred to other districts
इटावा। शासन ने जिले में कई अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इसमें डीआईओएस, सदर तहसीलदार व ईओ शामिल है।
विज्ञापन

इस फेरबदल में नगर पालिका परिषद इटावा के अधिशाषी अधिकारी विनय मणि कुमार त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। उन्हें बदायूं में उपनगर आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। त्रिपाठी लंबे समय से इटावा में अधिशाषी अधिकारी के रूप में कार्यरत थे और नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।उनकी जगह अब गोरखपुर से संतोष कुमार मिश्रा को इटावा का नया अधिशाषी अधिकारी नियुक्त किया गया है। मिश्रा गोरखपुर में सहायक आयुक्त के पद पर कार्यरत थे और उन्हें नगर निकाय संचालन के अनुभव के आधार पर यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि वे जल्दी ही इटावा पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसी क्रम में सदर तहसीलदार जय प्रकाश का लखनऊ स्थानांतरण कर दिया गया है। इसके डीआईओएस मनोज को लखनऊ भेजा गया। उनके स्थान पर सीतापुर से अतुल सिंह को जिले में भेजा गया है। इसके अलावा सिर्फ उच्च पदों पर ही नहीं, बल्कि जिले के विभिन्न प्रशासनिक विभागों में कार्यरत 21 अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यक्षेत्रों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इनमें राजस्व, नगर निकाय, विकास, आपूर्ति, वाणिज्य कर, कृषि एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। इन तबादलों को शासन द्वारा प्रशासनिक प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed