फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dinesh Bhadauria and Rudrapal Singh Yadav succeed in the National Starter Examination.

Kanpur News: नेशनल स्टार्टर परीक्षा में दिनेश भदौरिया व रुद्रपाल सिंह यादव सफल

Wed, 21 Jan 2026 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Dinesh Bhadauria and Rudrapal Singh Yadav succeed in the National Starter Examination.
कानपुर। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से पटियाला में 14 व 15 जनवरी को नेशनल स्टार्टर सेमिनार व परीक्षा हुई थी। इसमें देशभर से 44 स्टार्टरों ने भाग लिया जिनमें से 32 ने सफलता प्राप्त की। सेमिनार में यूनाइटेड किंगडम से आए इंटरनेशनल स्टार्टर एलन बेल ने आधुनिक तकनीकों और संशोधित नियमों के बारे में बताया।
विज्ञापन


परीक्षा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए दिनेश भदौरिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ छठा स्थान हासिल किया, जबकि रुद्रपाल सिंह यादव ने भी सफलता पाई। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव डॉ. नरेश कुमार चौधरी ने दोनों की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन


जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन कानपुर के अध्यक्ष डॉ. एनके पांडेय, उपाध्यक्ष विजय देवगन, रंजीत सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र सिंह रैयत, संयुक्त सचिव जीके गुप्ता, सौम्या अवस्थी, रमेश मिश्रा, कानपुर देहात के अध्यक्ष राजेश सिंह, आलोक शर्मा सहित एथलेटिक्स से जुड़े खिलाड़ी, प्रशिक्षक और विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने दोनों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed