फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Did not receive the suspension letter, ACMO worked on the second day as well

Kanpur News: नहीं मिला निलंबन का पत्र, एसीएमओ ने दूसरे दिन भी किया काम

Sun, 27 Jul 2025 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Did not receive the suspension letter, ACMO worked on the second day as well
कानपुर। भ्रष्टाचार और अभिलेखों में हेरफेर करने के मामले में एसीएमओ को निलंबन का पत्र शनिवार को भी नहीं मिला। उन्होंने आम दिनों की तरह शनिवार को भी काम किया। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी की जांच में स्टोर के नोडल एसीएमओ डॉ. सुबोध प्रकाश, चीफ फार्मासिस्ट अवनीश शुक्ला और वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी डॉ. वंदना सिंह को पद के दुरुपयोग में दोषी पाया गया था। मामले में शासन ने गुरुवार को निलंबन और विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सीएमओ हरिदत्त नेमी ने बताया कि अभी तक निलंबन का कोई पत्र मुझे नहीं मिला है। वहीं एसीएमओ डॉ. सुबोध प्रकाश ने खुद को बेगुनाह बताया है। सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने कहा कि वे कल्याणपुर सीएचसी में मिली अनियमितताओं पर जल्द ही एमओआईसी व सीएचओ पर कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed