{"_id":"617e3a7899ec0f0b341c1250","slug":"dharmendra-pradhan-sunil-bansal-gave-advice-said-report-of-those-who-travel-in-districts-mandals-is-not-good","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्मेंद्र प्रधान, सुनील बंसल ने दी नसीहत: बोले- जिलों, मंडलों में प्रवास करने वालों की रिपोर्ट अच्छी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मेंद्र प्रधान, सुनील बंसल ने दी नसीहत: बोले- जिलों, मंडलों में प्रवास करने वालों की रिपोर्ट अच्छी नहीं
Sun, 31 Oct 2021 12:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:14 PM IST
सार
कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की बैठक में जिला और मंडल प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में महीने में कम से कम 15 दिन का प्रवास जरूरी है। जिसमें रात और दिन वहीं पर रहकर कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाकर उन्हें बूथों के माध्यम से हर परिवार तक संपर्क कराना है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी मिशन 2022 को लेकर शनिवार को सीएसए परिसर में आयोजित कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की दूसरे सत्र की बैठक में जिला व मंडल प्रभारियों प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेेंद्र प्रधान और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कई नसीहतें दी। कहा कि गया कि क्षेत्र से जो रिपोर्ट आई हैं, उसमें जिला व मंडल प्रभारियों की तरफ से जिलों व मंडलों में किए जाने वाले प्रवास की स्थिति संतोषजनक नहीं है।
पदाधिकारियों ने कहा कि ठंड, बारिश कुछ भी नहीं देखना है, बस एक लक्ष्य लेकर हम सभी को काम करना है। बताया गया कि जिला और मंडल प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में महीने में कम से कम 15 दिन का प्रवास जरूरी है। जिसमें रात और दिन वहीं पर रहकर कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाकर उन्हें बूथों के माध्यम से हर परिवार तक संपर्क कराना है। इसमेें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

12 को वाराणसी में अमित शाह देंगे मंत्र
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को वाराणसी में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों व विधानसभा प्रभारियों को 2022 के लिए जीत का मंत्र देंगे। शनिवार की पार्टी की क्षेत्रीय इकाई की बैठक में यह जानकारी दी गई। यह बैठक सुबह से शुरू होकर देर शाम तक चलेगी।
महानगर होकर अयोध्या जाएगी मूर्ति यात्रा
कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति की तरफ से कई वेश कीमती और पौराणिक मूर्तियां मोदी को सौंपी गई थीं। बताया गया था कि यह मूर्तियां भारत से तस्करी कर अमेरिका लाई गई थीं। इन्हीं मूर्तियों में अन्नपूर्णा देवी की भी मूर्ति है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में की जाएगी। यह मूर्ति दिल्ली से यात्रा के माध्यम से अयोध्या जाने के दौरान 12 नवंबर को वाया कन्नौज और कानपुर होते हुए ले जाई जाएगी। इसके स्वागत की तैयारी पर भी बैठक में चर्चा की गई।
पांच शिवालयों में बजाए जाएंगे डमरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को बद्रीनाथ के दर्शन करने जाएंगे। इस मौके पर पूरे प्रदेश में प्रत्येक जिले में पांच-पांच शिवमंदिरों में पूजन अर्चन और भंडारे का आयोजन पार्टी की तरफ से किया जाएगा। इसके लिए भी तैयारी करने को कहा गया।