फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dhanteras 2025: Markets saw purchases worth 2,000 crore rupees.

Dhanteras 2025: कानपुर में धनतेरस पर बाजारों में हुई 2000 करोड़ की धनवर्षा, जीएसटी में कमी का दिखा असर

Sat, 18 Oct 2025 09:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 18 Oct 2025 09:24 PM IST
सार

धनतेरस पर 12 हजार के करीब दोपहिया वाहन, मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू समेत 5500 कारें बिकीं। सोने-चांदी के सिक्कों, जेवर और इलेक्ट्राॅनिक्स आइटम की बंपर बिक्री हुई।

विज्ञापन
Dhanteras 2025: Markets saw purchases worth 2,000 crore rupees.
धनतेरस पर बाजारों में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस पर शनिवार को बाजारों में जमकर लक्ष्मी बरसी। त्योहार पर महंगाई का असर नहीं दिखा। लोगों ने जमकर खरीदारी की। ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन समेत रोजमर्रा की वस्तुओं पर की गई जीएसटी की कमी का भी बाजार पर जबरदस्त असर रहा। एक अनुमान के अनुसार, बाजारों में करीब 2,000 करोड़ की धन वर्षा हुई। पिछले साल 1,700 करोड़ का कारोबार हुआ था। देर रात तक बाजार गुलजार रहे।
विज्ञापन


मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू समेत 17,500 से ज्यादा चार और दो पहिया वाहन बिक गए। इसमें 12 हजार दो पहिया बिके। इलेक्टि्रक वाहनों (ई-वी) पर रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क की व्यवस्था दो साल टलने का भी असर रहा। बाइकें, बुलेट भी लोगों की पसंद बनीं। पहले 100 दो पहिया वाहनों में 60-65 स्कूटी और 35-40 बाइकें-बुलेट बिकती थीं। इस बार दोनाें की बिक्री बराबर-बराबर रही। लोगों ने सबसे ज्यादा एसयूवी बुक कराई थी। इसमें 25 लाख तक वाली कारें शामिल थी। मर्सिडीज की 1.25 करोड़ मूल्य वाली और बीएमडब्ल्यू की 70-80 लाख की रेंज वाली कारें खरीदी गईं।
विज्ञापन


बर्तन बाजारों में भी खासी रौनक देखने को मिली। शहर के बिरहाना रोड, नयागंज, चौक सराफा बाजारों के शोरूम और दुकानें ग्राहकों से गुलजार रहे। इसी तरह, सीसामऊ-पीरोड, लालबंगला, गुमटी नंबर पांच, गोविंदनगर, स्वरूपनगर, आर्यनगर, कल्याणपुर, किदवईनगर, बर्रा आदि के बाजार ग्राहकों से पटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Dhanteras 2025: Markets saw purchases worth 2,000 crore rupees.
धनतेरस पर बाजारों में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
1,000-1,200 करोड़ के वाहन बिकने का अनुमान
शहर भर में 12 हजार से ज्यादा बाइक, स्कूटी की बिक्री हुई। इसी तरह अलग-अलग श्रेणी की 5,500 कारों की बिक्री का अनुमान है। 600-700 करोड़ का कारोबार अकेले कार सेगमेंट में मिला है।

 

Dhanteras 2025: Markets saw purchases worth 2,000 crore rupees.
बर्तन बाजार में ग्राहकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बर्तन बाजार भी खूब चमका
शहर के भूसा टोली, हटिया थोक बर्तन बाजार के अलावा सभी प्रमुख फुटकर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने थाली, कटोरी, गिलास के साथ ही शादी समारोह के लिए बर्तनों की खरीद की। लेजर प्रिंटिंग, रंग बदलने वाला गिलास भी लोगों ने खरीदा।

मेवा-नमकीन, मिठाई और गिफ्ट पैक की बंपर बिक्री
खूबसूरत पैकिंग में आए मेवा, चॉकलेट, गिफ्ट आइटमों के साथ ही नमकीन, मिठाई की जमकर बिक्री हुई। देसी घी और ड्राइफ्रूट की बनी मिठाइयों की सबसे ज्यादा मांग रही। चॉकलेट, कुकीक, बेकरी उत्पाद भी बंपर बिके। महंगी मिठाइयों की मांग ज्यादा देखी गई।

 

Dhanteras 2025: Markets saw purchases worth 2,000 crore rupees.
धनतेरस पर बाजारों में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट टीवी, वाशिंग मशीन की सबसे ज्यादा मांग
10 प्रतिशत जीएसटी कम होने से वाइस रिमोट वाली स्मार्ट टीवी, एलईडी, टफन ग्लास वाली वाशिंग मशीन, वाई-फाई कनेक्ट वाले स्पीकर मिनी लैपटॉप, बडी स्क्रीन वाली और महंगी एलईडी की अच्छी मांग रही। इसी तरह डबल डोर फ्रिज, माइक्रोओवन, मिक्सर, जूसर-ग्राइंडर की अच्छी बिक्री हुई। 51 हजार रुपये से लेकर एक लाख की कीमत में 21 सामान वाला काम्बो पैक ग्राहकों ने खरीदा।

एल शेप सोफा, मंदिर की हुई बहुत अच्छी बिक्री
फर्नीचर आइटमों के सबसे बड़े बाजार हीरागंज, जवाहरनगर, गोविंदनगर, चावला मार्केट, जरीब चौकी, जूही गोशाला चौराहा समेत शहर के फर्नीचर बाजार भी ग्राहकों से गुलजार रहे। एल शेप सोफा सेट, बेड, डायनिंग टेबल आदि की खूब बिक्री हुई। शादी वाले घरों में काॅम्बो सेट खरीदा गया।

 

Dhanteras 2025: Markets saw purchases worth 2,000 crore rupees.
धनतेरस पर बाजारों में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
लैंप, झूमर की रही बंपर मांग, झालर बाजार रहा जगमग
मनीराम बगिया बाजार के अलावा शहर के अलग-अलग फुटकर बाजारों में लगी दुकानों में अच्छी बिक्री हुई। अलग-अलग स्टाइल के झूूमर, रंग-बिरंगी घंटी, अलग-अलग रंग वाली डांसिंग लाइट, झरना स्टाइल लैंप, हैंगिंग गणेश-लक्ष्मी, रंग बदलने वाले कलश, कमल लुक वाले कैंडल और दीये की अच्छी बिक्री की गई। गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, वस्त्र, सजावटी सामान, मिट्टी के दीये, खील-खिलौना, लइया-गट्टा आदि की देररात तक बिक्री हुई।

 

Dhanteras 2025: Markets saw purchases worth 2,000 crore rupees.
धनतेरस पर बाजारों में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
चार करोड़ की बिक गई झाड़ू
धनतेरस पर झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इसके चलते शहर भर के फुटकर बाजारों और किराना दुकानों पर झाड़ू की बंपर बिक्री हुई। अलग-अलग प्रकार की करीब चार करोड़ की झाड़ू बिकने का अनुमान है।

 

Dhanteras 2025: Markets saw purchases worth 2,000 crore rupees.
ज्वैलर्स शो रूम में सोने का नेकलेस पसंद करती युवती - फोटो : अमर उजाला
सोना-चांदी रहा महंगा फिर भी बंपर बिका
शहर में 265 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। 125 किलो सोने और सोने के गहने बिके। इसी तरह पांच हजार किलो से ज्यादा की चांदी बिक गई। चांदी 1,69,500 रुपये प्रति किलो और सोना 1,32,000 रुपये प्रति दस ग्राम था। चांदी के बने उल्लू, कछुआ, शंख, हाथी के अलावा चौघड़िया की अच्छी बिक्री हुई।

 

Dhanteras 2025: Markets saw purchases worth 2,000 crore rupees.
ज्वैलरी शो रूम में लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले ली डिलीवरी
इस बार ग्राहकों को सबसे ज्यादा बाइकें पसंद आई हैं। अकेले शोरूम से 600 से ज्यादा बाइकों की डिलीवरी दी जानी है। शनिवार होने के कारण बहुत से ग्राहकों ने एक दिन पहले भी डिलीवरी ली, कुछ रविवार को लेंगे। देसी-विदेशी 270 से ज्यादा कारें एक शोरूम से ही बुक थीं। ईवी पर राहत से इनकी बुकिंग फिर से शुरू हो गई। - सुमन कपूर, सीईओ टाटा मोटर्स

20-25 फीसदी की सकारात्मक ग्रोथ
धनतेरस पर वाहन बाजार को जो उम्मीद थी उसी के मुताबिक कारोबार मिला है। पिछले साल की तुलना में 20-25 फीसदी की सकारात्मक ग्रोथ है। जीएसटी में कमी से बाइक और स्कूटी दोनों की बहुत अच्छी मांग रही। अकेले एक शोरूम से ही 500 से ज्यादा बाइकों और स्कूटी की बिक्री की गई। शनिवार के चलते कुछ ग्राहक रविवार को डिलीवरी लेंगे। - जेएस अरोड़ा, मालिक, एक्सिस हांडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed