फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dgp sulkhan singh mother saying about his son

यूपी के नए DGP की मां का दर्द, 'बेटा घर आ जाओ, एक साल से नहीं देखा'

Tue, 25 Apr 2017 05:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 25 Apr 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
dgp sulkhan singh mother saying about his son
डीजीपी सुलखान सिंह

यूपी के नये डीजीपी सुलखान सिंह की मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डीजीपी की मां सादगी भरे शब्दों में अपने बेटे से अपील करती हुई देखी जा रही हैं।

विज्ञापन

सुलखान सिंह यूपी में बांदा जिले के जौहरपुर गांव के रहने वाले हैं। गांव के घर पर भले ही आज आईपीएस सुलखान लिखा हो लेकिन ये घर बेहद साधारण सा दिखता है। डीजीपी सुलखान की मां अरुणा उर्फ करुइया देवी आज भी इसी गांव में रहती है और ग्रामीण परिवेश में ही अपना जीवन- यापन कर रही हैं। देखकर कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा सकता कि ये ही यूपी के डीजीपी सुलखान की मां हैं।

विज्ञापन

डीजीपी की मां बताती हैं कि सुलखान के चार भाई हैं और उनमे से सुलखान डीजीपी बन गया है। जैसे ही यह खबर गांव पहुंची कि गांव के लाल को डीजीपी जैसी अहम जिम्मेदारी दी गई है गांव में खुशियां मनाई जाने लगी। इसी बीच डीजीपी की मां का मार्मिक अपील करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसमें डीजीपी की मां कह रही हैं कि- बेटे घर आ जाओ, मैंने तुम्हें पूरे एक साल से नहीं देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी सुलखान के एक बेटा और दो बेटियां हैं

dgp sulkhan singh mother saying about his son
डीजीपी सुलखान सिंह की मां

सुलखान के सबसे छोटे भाई रजनीश गांव में रहकर खेती का काम देखते हैं। डीजीपी सुलखान के एक बेटा व दो बेटियां हैं। गांव वाले बताते हैं कि जब भी वह गांव आते थे तो उनकी सादगी देखती ही बनती थी। सुबह की दिनचर्या योगा से शुरू होती।

मां ने बताया कि बेटे से कहा है कि जल्द ही वह गांव आ जाए। जिस राज्य की पुलिस को देश की भ्रष्ट पुलिस में सबसे पहले गिना जाता रहा है वहां आज इसी मां का लाल सुलखान सिंह डीजीपी की कु्र्सी पर बैठाया गया है। वो सुलखान सिंह जिनकी ईमानदारी को पूरे आईपीएस कैडर में बेजोड़ कहा गया हैं। जिस प्रदेश में थाने और चौकी नीलाम होते हों। जिस प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद या कानपुर जैसे जिलों के कप्तान सरकार की काली कमाई के पूत हों वहां आज तीन कमरे की सम्पति वाला एक ईमानदार बड़ा पुलिस अधिकारी बना है।


 

भोग विलास की जगह सुलखान सिंह को सादगी पसंद

dgp sulkhan singh mother saying about his son
सुलखान सिंह
सादगी के लिए पहचाने जाने वाले सुलखान जिन्हें बैचमेट योगी कहकर बुलाते हैं वो अक्सर  भोजन में  चना और लई खाते हैं। उन्नाव में जब मुलायम में उन्हें ईमानदारी की सजा देते हुए तीन दिन के लिए ट्रेनिंग कॉलेज का प्रिंसिपल नियुक्त किया तो उनके पास दो कमरे थे, जिसमे डीजी सुलखान रहते थे। उनकी ईमानदारी की वजह से भ्रष्ट दीवान, दरोगा, थानेदार और कप्तान हिले हुए थे। 1980 बैच के आईपीएस रहे सुलखान ने भी साफ़ कह दिया था कि दरोगा हो या डीआईजी आप ईमानदारी से काम करोगे तो हर मुसीबत में मैं आपके साथ खड़ा हूँ लेकिन अगर एक पैसे की भी शिकायत मिली तो किसी भी कीमत पर छोडूंगा नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed