फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Devotees who came to worship at Panki temple caught two thieves

Kanpur News: पनकी मंदिर में पूजा करने आए श्रद्धालुओं ने पकड़े दो चोर

Wed, 30 Jul 2025 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Devotees who came to worship at Panki temple caught two thieves
कानपुर। पनकी हनुमान मंदिर में पूजा करने आए श्रद्धालुओं ने मंगलवार को दो शातिर चोरों को पकड़ लिया। दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पनकी मंदिर में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पिछले मंगलवार को एक महिला की चेन गायब हो गई थी। बुढ़वा मंगल को करीब आठ महिलाओं की चेन चोरी हो चुकी हैं। मंगलवार शाम दर्शन के लिए भक्ति कतार में लगे थे। इसी दौरान दो शातिरों ने गुजैनी निवासी जतिन, ओम और करन के 11 हजार रुपये और कुछ जरूरी कागज पार कर लिए। इन लोगों ने दोनों शातिर कल्लू उर्फ शिवम और अन्ना को पकड़ लिया। शातिरों के पास से 11 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि दो युवकों को पकड़ा गया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed