{"_id":"67bcd4310d8e305610020e1a","slug":"devotees-occupy-every-coach-doors-closed-passengers-enter-train-through-window-kanpur-news-c-362-1-ka11006-119826-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हर कोच में श्रद्धालुओं का कब्जा, दरवाजे बंद, खिड़की से ट्रेन में घुसे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हर कोच में श्रद्धालुओं का कब्जा, दरवाजे बंद, खिड़की से ट्रेन में घुसे यात्री
विज्ञापन
स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़।
- फोटो : संवाद
कानपुर। महाकुंभ जाने का उत्साह कम ही नहीं हो रहा है। खचाखच भरी ट्रेनों से श्रद्धालु प्रयागराज आ-जा रहे हैं। सोमवार को प्रयागराज से आने वाले ट्रेनों की संख्या अधिक व जाने वाली की संख्या कम रही। स्पेशल हो या नियमित ट्रेन, सभी के एसी कोच तक में श्रद्धालुओं का कब्जा रहा। हावड़ा मेल के एसी कोच का जब दरवाजा नहीं खुला तो भीड़ शौचालय की खिड़की तिरछी कर अंदर पहुंचे। कई तो स्लीपर की आकस्मिक खिड़की से अंदर गए। प्रयागराज से कानपुर सेंट्रल व गोविंदपुरी पर 22 स्पेशल ट्रेनें आईं जबकि 16 स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज तो छह दिल्ली गईं। रेलवे का दावा है कि सोमवार को भी दो लाख यात्री कानपुर से प्रयागराज आए और गए।
प्लेटफार्म नंबर-3 पर प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेन दोपहर 12.50 बजे आकर रुकी। एनाउंसमेंट होते ही पैदल यात्री पुलों से ट्रेन की ओर दौड़ पड़े। यह दृश्य सुबह से शाम तक देखने को मिला। स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को प्रयागराज से अधिक श्रद्धालु आए तो यहां से उसके आधे गए। प्रयागराज से दिल्ली जाने वालों का लोड भी ठीकठाक रहा। कानपुर में टर्मिनेट होने वाली ट्रेनों से दिल्ली जाने के लिए उतरे श्रद्धालुओं की भीड़ न हो, इसके लिए थोड़ी-थोड़ी देर में छह स्पेशल ट्रेनें दिल्ली के लिए रवाना की गई।
डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह, वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी, जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह व आरपीएफ प्रभारी बीपी सिंह ने कंट्रोल रूम से हर प्लेटफार्म पर भीड़ का आकलन किया। भीड़ बढ़ते ही क्यूआरटी को निर्देश देकर होल्डिंग एरिया में लोगों को रोका गया जिससे पैदल यात्री पुल व प्लेटफार्मों पर भीड़ अनियंत्रित न हो।
विज्ञापन
दोपहर को प्रयागराज से तीन स्पेशल ट्रेनों से यात्री आए। पूरी ट्रेनें खाली हो गई तो पता चला कि सभी को दिल्ली जाने के लिए बैठाया गया था। इससे अचानक सेंटर स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई। इस पर रेलवे अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म नंबर-10 पर एक स्पेशल रैक दिल्ली के लिए लगाई। एनाउंसमेंट होते ही ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में दो स्पेशल ट्रेनों से यात्री भेजे गए।

स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़।- फोटो : संवाद