फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Devotees' car rammed into dumper, two brothers died

Kanpur News: डंपर में घुसी श्रद्वालुओं की कार, दो भाइयों की मौत

Wed, 26 Feb 2025 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Devotees' car rammed into dumper, two brothers died
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भाऊपुरा गांव पास दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।  - फोटो : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भाऊपुरा गांव पास दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार।
ताख/सैफई (इटावा)। महाकुंभ में स्नान करके घर लौट रहे राजस्थान के परिवार की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसे वे पर आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में कार सवार दो भाइयों की मौत हो गई। वहीं चालक समेत कुल छह लोग घायल हो गए। सभी को आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया गाय है। प्रथम दृष्टया चालक को झपकी आने की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


फैफांन कस्बा जिला हनुमानगढ़ी, राजस्थान निवासी राजेंद्र (60) और अशोक (49) रविवार को परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के लिए गए थे। सोमवार को स्नान करने के बाद वह घर के लिए कार से ही लौट रहे थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 122.9 भाऊपुरा गांव के पास कार आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में राजेंद्र, उनकी पत्नी वीणा, छोटे भाई अशोक, उनकी पत्नी लक्ष्मी, राजेंद्र का बेटा मयंक (26), अशोक के बेटे पीयूष (22), बेटी करीना (23) और चालक विक्रम निवासी हनुमानगढ़ घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कुदरैल एक्सप्रेसवे चौकी पुलिस और यूपीडा की टीम ने सभी को क्षतिग्रस्त कार से निकलवाकर सैफई आयुर्विज्ञान विवि पहुंचवाया, जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र और अशोक दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मंसूर अहमद ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा चालक को झपकी आने से होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम कराया गया है। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर मंगलवार को सैफई आयुर्विज्ञान विवि की मोर्चरी पहुंचे राजेंद्र के चाचा दामोदर अग्रवाल ने बताया कि राजेंद्र और अशोक पांच भाई थे। अशोक सबसे छोटे और राजेंद्र ऊपर से दूसरे नंबर के थे। सभी मिलकर रेडीमेड का कारोबार करते थे। इसमें ही इनके बच्चे भी हाथ बंटाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed