फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Devendra elected President and Abhishek General Secretary of the Caterers Association.

Kanpur News: कैटरर्स एसोसिएशन में देवेंद्र अध्यक्ष, अभिषेक महामंत्री निर्वाचित

Mon, 27 Jul 2026 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Devendra elected President and Abhishek General Secretary of the Caterers Association.
कानपुर। कानपुर कैटरर्स एसोसिएशन के रविवार को हुए द्विवार्षिक चुनाव में देवेंद्र कुमार गुप्ता अध्यक्ष, अभिषेक तिवारी महामंत्री निर्वाचित चुने हुए। शिवनाथ कश्यप निर्विरोध कोषाध्यक्ष बने।
विज्ञापन

रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक रेस्टोरेंट में शाम को हुए चुनाव में 172 मतदाताओं में से 152 सदस्यों ने मतदान किया। इस तरह करीब 86 फीसदी मतदान हुआ। महामंत्री पद पर अभिषेक तिवारी ने 86 मत पाकर जीत दर्ज की। आशीष तिवारी को 62 और पवन कुमार साहू को दो मत मिले। संरक्षक सुरेश गुप्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य कैटरिंग व्यवसाय को बढ़ावा देना है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और संरक्षक मंडल ने आगामी कार्यकाल के लिए 12 प्रमुख योजनाओं की घोषणा की। इनमें न्यूनतम रेट चार्ट, कैटरर्स हेल्पलाइन, सामूहिक खरीद, फूड सेफ्टी व हाइजीन प्रशिक्षण, समूह स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा, सत्यापित कैटरर्स की सूची, शिकायत निवारण प्रकोष्ठ, अन्नदान बैंक और आपदा के समय निशुल्क भोजन सेवा शामिल हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में निशुल्क कैटरिंग सहयोग देने की भी योजना है। संगठन की ओर से एक नंबर-एक रेट और बचा खाना-किसी का खाना अभियान भी शुरू करने का ऐलान किया गया। इस अवसर पर संरक्षक अमरनाथ शुक्ला, श्याम सोनकर, गोपाल तिवारी, रॉबिंस वर्मा, बऊआ, प्रेम बाली, कमलेश, सदन झा, नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed