फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Devastation across five villages: Floods wash away hard work of 390 farmers; 6.20 hectares of crops destroyed

पांच गांवों में सामने आई तबाही: बाढ़ ने 390 किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, 6.20 हेक्टेयर फसल बर्बाद

Sat, 26 Sep 2026 10:23 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 26 Sep 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Devastation across five villages: Floods wash away hard work of 390 farmers; 6.20 hectares of crops destroyed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गंगा का पानी उतर गया लेकिन किसानों के खेतों में तबाही के निशान अब भी बाकी हैं। करीब 20 दिन पहले आई बाढ़ के बाद प्रशासन के सर्वे में सदर तहसील के पांच गांवों में 390 किसानों की 6.20 हेक्टेयर फसल बर्बाद मिली है। करीब 40 हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ से प्रभावित हुई है। अब किसानों को मुआवजे का इंतजार है।
विज्ञापन


बाढ़ के दौरान गंगा का जलस्तर बढ़ने से सदर तहसील के हिंदूपुर, चिरान, प्रतापपुर हरि, कटरी खेड़ा और पृथ्वीगंज गांवों में पानी घुस गया था। हालात बिगड़े तो 50 से अधिक लोगों को घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। पानी उतरने के बाद किसान जब खेतों में लौटे तो महीनों की मेहनत से तैयार फसलें पानी में गल चुकी थीं।
विज्ञापन


प्रशासन ने नुकसान का आकलन करने के लिए सदर, घाटमपुर, बिल्हौर और नरवल तहसील में लेखपालों से सर्वे कराया। फसल क्षति सदर तहसील के इन्हीं पांच गांवों में सामने आई। लौकी, तरोई, भिंडी समेत अन्य फसलें नष्ट हुई हैं। सर्वे रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। नियमानुसार फसल क्षति पर 17,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से सहायता राशि का प्रावधान है। पात्र किसानों को सर्वे के आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी तहसीलों का सर्वे करा लिया गया है। सदर तहसील के 390 किसानों की फसल बर्बाद मिली है। रिपोर्ट शासन भेज दी गई है। जल्द मुआवजे की राशि किसानों के खातों में पहुंचाई जाएगी। - डॉ. विवेक चतुर्वेदी, एडीएम वित्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed