फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Despite the invitation these senior leaders did not attent program

आमंत्रण के बावजूद नहीं आए ये नेता, कहा - 'भाजपाई बेज्जत कराने के लिए बुलाते हैं'

Sun, 17 Sep 2017 09:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 17 Sep 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
Despite the invitation these senior leaders did not attent program
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल
एक ओर जहां लोग राष्ट्रपति से मिलने को आतुर रहे तो वहीं दूसरी ओर सपा, बसपा और कांग्रेस के आमंत्रित नेताओं ने कार्यक्रम में न जाने के कई कारण बताए। इन कारणों में तो कुछ आरोप भी थे। 
विज्ञापन


मेरी तबियत खराब थी-जायसवाल
डा. ईश्वरचंद्र गुप्ता के घर राष्ट्रपति के संग चाय पर चर्चा के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल भी आमंत्रित थे लेकिन वे नहीं गए। जायसवाल ने कहा कि उनके पास ईश्वर चंद्र गुप्ता के यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने का निमंत्रण आया लेकिन तबियत अचानक खराब होने से वह नहीं जा पाए। बोले हल्का फीवर आ गया था।
विज्ञापन


 

Despite the invitation these senior leaders did not attent program
सपा विधायक इरफान सोलंकी
भाजपाई बुलाकर बेइज्जत करते हैं इसीलिए नहीं गया
सपा विधायक इरफान सोलंकी का कहना है कि उनके पास राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने का निमंत्रण आया था। वह इसलिए नहीं गए क्योंकि कोविंद भाजपा से हैं। भाजपा के लोग कार्यक्रम में आमंत्रित तो करते हैं लेकिन जब वहां जाओ तो बेइज्जत करके भगा देते हैं। सीएम योगी के आने के दौरान सीएसए में उनके साथ ऐसा हो चुका है। इसीलिए इस बार बुलाने पर भी नहीं गया।
 

Despite the invitation these senior leaders did not attent program
पूर्व कैबिनेट मंत्री अनंत कुमार मिश्र अंटू

मैं शहर से बाहर था
पूर्व कैबिनेट मंत्री बसपा के अनंत कुमार मिश्र अंटू का कहना है कि उनके पास राष्ट्रपति से मिलने का निमंत्रण आया था लेकिन अचानक उन्हें एक परिचित की बीमारी की वजह से दिल्ली आना पड़ा। इसी वजह से वहां नहीं जा पाया।

 
विज्ञापन

Despite the invitation these senior leaders did not attent program
कांग्रेस विधायक सुहैल अंसारी
मान सम्मान मिलता नहीं, क्या जाएं
कांग्रेस विधायक सुहैल अंसारी ने बताया कि उन्हें भी राष्ट्रपति से मिलने के लिए निमंत्रण मिला था। पर वह जानबूझकर वहां नहीं गए। भाजपा वाले मान सम्मान तो देते नहीं, इसीलिए बीजेपी के आयोजनों में जाने का मन नहीं करता है। मान-सम्मान तो सबसे बढ़कर है। अब यह भी नहीं मिलेगा तो क्या फायदा कहीं जाने से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed