{"_id":"65b8d3eddc788b52c403235a","slug":"desire-to-meet-modi-a-young-man-from-prayagraj-is-a-big-fan-of-pm-traveled-200-km-in-50-hours-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी से मिलने की हसरत: प्रयागराज का युवक है PM का जबरा फैन, 50 घंटे में किया 200 KM का सफर, कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी से मिलने की हसरत: प्रयागराज का युवक है PM का जबरा फैन, 50 घंटे में किया 200 KM का सफर, कही ये बात
Tue, 30 Jan 2024 04:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:18 PM IST
सार
Fatehpur News: प्रयागराज जनपद के प्रदीप कुमार भारतीय पीएम मोदी के जबरदस्त प्रशंसक है और उनसे मिलने की ख्वाहिश लिए दिल्ली तक पैदल यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदीप कुमार भारतीय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र की सीमा पर 50 घंटे में 200 किलोमीटर पैदल सफर कर प्रतीक कुमार भारतीय मंगलवार दोपहर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने सीमा में उनकी अगवानी की। थाने में विश्राम करने , स्वल्पाहार ,भोजन स्नान आदि की व्यवस्था की। प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलने की उमंग दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
प्रयागराज जनपद के कौंधियारा थाना के कुंकडी गांव के प्रदीप कुमार भारतीय पासी बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं। बीए बीएड की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। गले में मोदी की तस्वीर,भगवा गमछा, पीठ पर बैग पैदल दिल्ली रवाना हो गए हैं। प्रदीप कुमार ने बताया मोदी जी से मिलने की दिली ख्वाहिश है।
विज्ञापन
आज शाम को कानपुर नगर में विश्राम करेंगे। 12 फरवरी तक दिल्ली पहुंचकर मोदी जी से मिलने की बात दोहराई है। हालांकि पैदल चल रहे प्रदीप कुमार भारतीय सरहद से सरहद तक थाना पुलिस निगरानी में रहते हैं। उनके प्रयास की सभी सराहना कर रहे हैं और शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं।
विज्ञापन