फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   derailment of poorva express 20 train cancelled and route change of 72 train

पूर्वा एक्सप्रेस रेल हादसे के बाद दिल्ली-हावड़ा रूट की 20 ट्रेनें निरस्त, 72 के रूट बदले

Sun, 21 Apr 2019 12:48 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Apr 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
derailment of poorva express 20 train cancelled and route change of 72 train
पूर्वा एक्सप्रेस हादसे के बाद गुजरती ट्रेन 18 - फोटो : अमर उजाला
पूर्वा एक्सप्रेस के डिरेलमेंट से दिल्ली-हावड़ा रूट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 20 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं जबकि इस रूट की 72 ट्रेनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। ट्रेनों के डायवर्ट होने और कैंसिल होने से साढ़े 11 हजार यात्रियों ने अपने टिकट वापस कर दिए और 4800 से अधिक यात्रियों ने दूसरी ट्रेनों से यात्रा करना मुनासिब समझा।
विज्ञापन


ट्रेन-18 (वंदे भारत एक्सप्रेस) सुबह डाउन लाइन चालू होने से वाराणसी गई और शाम को उसी डाउन लाइन से कानपुर होकर दिल्ली गई। यह ट्रेन शाम साढ़े छह बजे के बजाय रात नौ बजे सेंट्रल पहुंची।
विज्ञापन


 

ये ट्रेनें हुईं निरस्त

गया-र्नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, इलाहाबाद-देहरादून संगम एक्सप्रेस, इलाहाबाद जयपुर एक्सप्रेस, फतेहपुर-कानपुर मूेमू (अप-डाउन), सूबेदारगंज-कानपुर मेमू (अप-डाउन), कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस (अप-डाउन), कानपुर-प्रयाग इंटरसिटी एक्सप्रेस (अप-डाउन), कानपुर-झांसी पैसेंजर, कानपुर-सीतापुर सिटी पैसेंजर, इलाहाबाद-झांसी पैसेंजर निरस्त रही। कानपुर से इलाहाबाद के बीच चौरीचौरा एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया गया।

इन ट्रेनों के मार्ग बदले 
इस रूट से इलाहाबाद से कानपुर की ओर आने वाली 72 ट्रेनों के मार्ग बदले गए। इसमें डिब्रूगढ़ राजधानी, जलियावाला बाग एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, पटना राजधानी, विक्रमशिला एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, प्रताप एक्सप्रेस, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, जम्मूतवी लिंक एक्सप्रेस को इलाहाबाद-मानिकपुर-झांसी-आगरा होकर नई दिल्ली भेजा गया।

 

दिल्ली से आने वाली ये ट्रेनें आज निरस्त 

जयनगर-आनंद विहार एक्सप्रेस को इलाहाबाद से बांदा और फिर कानपुर होकर दिल्ली भेजा गया। मंडुआडीह एक्सप्रेस को इलाहाबाद-झांसी होकर नई दिल्ली गईं। इसके अलावा हावड़ा राजधानी, सियालदह राजधानी, भुवनेश्वर राजधानी, झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, रांची गरीबरथ एक्सप्रेस, हावड़ा-आनंद विहार एक्सप्रेस, कालका मेल, हावड़ा-आनंद विहार एक्सप्रेस, त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस, मधुपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, नार्थईस्ट एक्सप्रेस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-सुल्तानपुर-लखनऊ-कानपुर होकर और ऊधमपुर-सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गाजीपुर-आनंद विहार सुहेलदेव एक्सप्रेस लखनऊ-कानपुर होकर दिल्ली गईं।


दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें रविवार को निरस्त रहेंगी। आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस, दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस, जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस, मंडुआडीह एक्सप्रेस, आनंद विहार-इलाहाबाद एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस (अप-डाउन), लिच्छवी एक्सप्रेस (अप-डाउन), जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (अप-डाउन), राजेंद्र नगर नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (अप-डाउन), हटिया-आनंद विहार स्वर्णजयंती एक्सप्रेस, भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस (अप-डाउन), इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस (अप-डाउन) निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed