फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy CMO in Kanpur is in the grip of swine flu

Swine Flu: कानपुर में डिप्टी सीएमओ स्वाइन फ्लू की चपेट में, एच1एन1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई, अब तक 10 में पुष्टि

Fri, 21 Oct 2022 08:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 21 Oct 2022 08:26 AM IST
विज्ञापन
Deputy CMO in Kanpur is in the grip of swine flu
स्वाइन फ्लू - फोटो : सोशल मीडिया

डिप्टी सीएमओ डॉ. ओपी गौतम स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। केजीएमयू लखनऊ के माइक्रोबायोलॉजी विभाग से उनकी रिपोर्ट एच1एन1 पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट आने के बाद डिप्टी सीएमओ के परिजनों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


बताया कि उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। बता दें केंद्र से आई पांच सदस्यीय टीम के साथ डिप्टी सीएमओ डॉ. गौतम भी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के निरीक्षण के दौरान शामिल रहे हैं।  डिप्टी सीएमओ डॉ. गौतम का सैंपल तीन दिन पहले जांच के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया था।
विज्ञापन


उन्हें जुकाम, बुखार के लक्षण उभर आए थे। इस पर जिला सर्वेलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुबोध प्रकाश ने उनकी सैंपलिंग कराई थी। गुरुवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ. रंजन ने बताया कि डॉ. गौतम को टैमी फ्लू शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही वैक्सीन भी दे दी गई है। बता दें सीजन में अभी तक 10 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें एक मौत भी हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed