फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   deputy cm keshav prasad maurya talk about water

जल संरक्षण कार्यक्रम में बोले केशव मौर्य तालाबों पर कब्जा कर मकान बनाएंगे तो जल संचयन कैसे होगा

Sun, 23 Jun 2019 12:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 23 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
deputy cm keshav prasad maurya talk about water
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सरसौल ब्लाक के मंधना गांव में जल संरक्षण व वर्षा जल संचयन पर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों व ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि दशकों पूर्व जब वर्षा होती थी तो बारिश का पानी तालाबों में जाता था।
विज्ञापन


आज लोगों ने तालाबों पर अवैध कब्जे कर मकान बना लिए हैं। नदियों को पाटकर खेती कर रहे हैं, वृक्षों को काट रहे हैं। परिणाम है कि पर्यावरण असंतुलित हो रहा है, जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। उन्होेंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों को पुनर्जीवित करने को कहा। जिला प्रशासन से इस संबंध में अभियान के तौर पर काम करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मौर्य ने सबसे पहले गांव किनारे बने स्टेडियम परिसर में नीम, आंवला सहित पांच पेड़ लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। पेड़ और तालाब बचाने को कहा। प्रधानमंत्री के जल संचयन पर ग्राम प्रधानों को लिखे गए पत्र भी पढ़कर सुनाए व जल संरक्षण करने के लिए लोगों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, महेश त्रिवेदी, भगवती प्रसाद सागर, अरुण पाठक, ग्राम प्रधान नीरज कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता भारत दीक्षित, कमलेश पांडेय, सुरेंद्र अवस्थी, कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा, डीएम विजय विश्वास पंत, सीडीओ अक्षय त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed