फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya reached Fatehpur

केशव प्रसाद मौर्य बोले: 2014 में हवा, 19 में आंधी और 24 में मोदी का तूफान

Sun, 28 Apr 2024 09:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 28 Apr 2024 09:51 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya reached Fatehpur
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डिप्टी सीएम के साथ साध्वी निरंजन ज्योति समेत अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के बिंदकी में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम ने लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे अहम कड़ी बताया। सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कस्बे के कुंवरपुर रोड स्थित अभय प्रताप सिंह डिग्री कॉलेज पीछे गेस्ट हाउस में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2014 में मोदी की हवा थी। 2019 में आंधी और 2024 में मोदी का तूफान चल रहा है।
विज्ञापन


धारा 370 हटने के उपलक्ष्य में उन्होंने बूथ अध्यक्षों को संकल्प दिलाया कि 2019 में हर बूथ में जितने मत पड़े थे, इस वर्ष उन मतों से हर बूथ में 370 वोट अधिक भाजपा के पक्ष में डलवाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि 4 जून को 4 बजे 400 पार सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनानी है।
विज्ञापन


पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाने का संकल्प दिलाते हुए 2019 की अपेक्षा दो गुना मतों से जीत के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस मौके पर सांसद निरंजन ज्योति, जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, खागा विधायक कृष्णा पासवान समेत अन्य नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में भूपेंद्र त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी, दिनेश तिवारी, वीरेंद्र दुबे, आशीष तिवारी, रोहित कश्यप, सौरभ बाजपेई, पूरन सिंह, विष्णु द्विवेदी शाहिद तमाम भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गठबंधन पर साधा निशाना
विपक्ष पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष के पीडीए का मतलब पिछड़ा, दलित, अगड़ा नहीं बल्कि परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है, जो सिर्फ परिवारवाद की राजनीति करना जानते हैं। उन्होंने कभी भी देश की जनता को आगे न रखते हुए परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा देने का काम किया है।

 

हर बूथ अध्यक्ष का वादा मतलब, केशव प्रसाद का वादा
बूथ अध्यक्षों से कहा कि हर बूथ अध्यक्ष भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करें। इस दौरान लोगों से बूथ अध्यक्ष जो भी वादा करेंगे वह बूथ अध्यक्ष का वादा नहीं बल्कि केशव प्रसाद का वादा माना जाएगा। प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने के बाद जनता से किए गए हर वादे को पूरा किया जाएगा।

एक घंटा से अधिक देर से पहुंचे
डिप्टी सीएम के आने के लिए दोपहर 1:55 बजे का समय निर्धारित था। जिस कारण 1:00 बजे से ही बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पहुंच गए। लेकिन किसी कारण डिप्टी सीएम 1 घंटे से अधिक देर से पहुंचे। लगभग दोपहर 3:15 बजे उनका हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल पर उतरा। इस दौरान भीषण धूप और गर्मी में कार्यकर्ता परेशान नजर आए।

 

कांग्रेस, सपा और बसपा को अपने भविष्य का खतरा : केशव प्रसाद मौर्य
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि न तो संविधान को खतरा है और न ही लोकतंत्र को। खतरा सिर्फ सपा, कांग्रेस और बसपा को अपने भविष्य को लेकर है। इस चुनाव में विपक्षी पार्टियां आईसीयू में पहुंच गई हैं। कहीं से आक्सीजन नहीं मिल रही। यूपी की सभी 80 सीटें भाजपा जीत रही है। उप मुख्यमंत्री ने बिसंडा में आयोजित बांदा-चित्रकूट के बूथ सम्मेलन में कहा कि इस चुनाव में ये सभी पार्टियां आईसीयू में पहुंच गई हैं। जनता से इन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल रही। कहा कि फिर मोदी की सरकार बनी तो देश 100 साल आगे पहुंच जाएगा। 2047 तक भारत को विकसित बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed