फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave a statement against SP

डिप्टी सीएम का सपा पर हमला: केशव मौर्य बोले- इटावा में कमल खिले तो सैफई वालों के सीने में होता है दर्द

Tue, 20 Jun 2023 06:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Jun 2023 06:18 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य यूपी के इटावा जिले पहुंचे। यहां उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने सपा को गुंडों और माफियाओं की पार्टी बताया। कहा कि इटावा में जब कमल खिलता है तो सैफई वालों के सीने में दर्द होता है।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya gave a statement against SP
जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को जनसभा को संबोधित करते हुए सपा पर हमला बोला। कहा कि इटावा में जब कमल खिलता है तो सैफई वालों के सीने में दर्द होता है। उन्होंने सपा को गुंडों और माफियाओं की पार्टी बताया। उन्होंने 2024 में एक-एक बूथ मजबूती से लड़कर फिर मोदी सरकार बनवाने की अपील की। नुमाइश पंडाल में आयोजित जनसभा में दोपहर एक बजकर 57 मिनट पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंच संभाला। उन्होंने सरकार की पांच साल की उपलब्धियां गिनाते हुए चार करोड़ लोगों को आवास, 220 करोड़ कोरोना टीके, जनधन योजना, शौचालय योजना, हर घर नल योजना आदि का लाभ जनता तक पहुंचाने की बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद देश ही नहीं दुनिया ने हिंदुस्तान को महाशक्ति माना है। यही वजह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने के दौरान यह कहते हैं कि भारत ही नहीं अमेरिका में भी उनकी लोकप्रियता है। वह भारत के प्रधानमंत्री से ऑटोग्राफ तक मांगते हैं। कहा कि रूस-यूक्रेन के युद्ध के वक्त भी यह ताकत दिखाई दी। दोनों देशों में फंसे भारतवासियों को सुरक्षित निकालने के लिए 56 इंच वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के प्रधानमंत्री को फोन किया था। इसके बाद तिरंगा लेकर दोनों देशों से हमारी देशवासी सुरक्षित आए।

विज्ञापन

कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पहले की सरकारें हमला होने पर पहले निंदा, बड़ी निंदा और फिर कड़ी निंदा करती थीं। पर अब मोदी सरकार में मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है। उड़ी में सर्जिकल स्ट्राइक सरकार ने दिखाई थी कि हम अपने दुश्मनों को घर में भी घुसकर मारते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी योजनाओं का लाभ देने में कोई भेदभाव नहीं किया। चाहे कोई हिंदू या मुसलमान गरीबों को सभी योजनाएं दी गईं। प्रदेश दंगा मुक्त भाजपा सरकार में हुआ है। इस बार देश में 350 सीटें और प्रदेश की 80 सीटें भाजपा को जिताने का काम करना है।

ताकि पिछले नौ साल में देश 90 साल जिस तरह बढ़ा है। उसी तरह अगले पांच साल में 50 साल की तरक्की देश में हो सके। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर खुद को मजबूत कर एक-एक सीट जीतनी होगी। उन्होंने कहा कि सपा गुंडई में और बसपा नोट बनाने में लगी रहती है। ऐसे में सिर्फ भाजपा को ही जिताकर देश और प्रदेश को बढ़ाएं। इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री अजीत पाल ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया, सदर विधायक सरिता भदौरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, चंदन पोरवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

भाजपा की जनसभा से पहले धमकाते थे सपा के गुंडे
डिप्टी सीएम ने हमला करते हुए कहा कि 2017 से पहले जिले में भाजपा की सभा में लोगों आने से रोका जाता था। सपा के गुंडे गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा की जनसभा और रैली में न जाने के लिए धमकाते थे। अब न गुंडों से डरना नहीं है। बताया कि 2022 के चुनाव से पहले सपा के लोगों में अहंकार आ गया था। उन्होंने सरकार आने की खुशी मनाते हुए लोगों को धमकान शुरू कर दिया था।
 
विज्ञापन

हिंदुस्तान में जो रहेगा उसे देश का कानून मानना पड़ेगा
जनसभा स्थल पर पहुंचने से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों के शरीयत से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि उत्तर प्रदेश और हिंदुस्तान में जो रहेगा उसको देश का कानून मानना पड़ेगा। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सपा सांसद एस टी हसन ने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की संभावनाओं से जुड़े सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि मुंगेरीलाल के हसीन सपना देखने से कोई रोक नहीं सकता है। आगे कहा कि 2024 में समाजवादी पार्टी का उत्तर प्रदेश से सफाया हो जाएगा और और देश में खाता खोलने लायक भी नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed