फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya reached Hamirpur

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य बोले: 2022 में 325 से अधिक सीटों से जीतेंगे, कहा यमुना व चंद्रावल पर बनेगा पुल

Fri, 20 Aug 2021 02:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 20 Aug 2021 02:28 PM IST
सार

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बुंदेलखंड वीरों की धरती है जिस तरह यहां की जनता ने सारी सीटें पार्टी की झोली डाली थी। उसी तरह 2022 में 325 से सीटों से अधिक जीतेंगे।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya reached Hamirpur
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोनिवि, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम की कुल 94 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान मौर्य का भाषण चुनावी चाशनी में सिमटा रहा।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से कहा पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान करें। कहा केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के अनुरोध पर उनके पैत्रृक गांव पत्योरा से जनपद फतेहपुर को जोड़ने के लिए 106 करोड़ की लागत से पुल निर्माण व मौदहा तहसील में चंद्रावल नदी पर 12.52 करोड़ की लागत पुल निर्माण की घोषणा की।
विज्ञापन


300 करोड़ की लागत से जिले की 10 सड़कों के निर्माण की घोषणा की। जनसभा में कहा अब गुंडों व माफियाओं के बल पर राजनीति नहीं चलेगी। भ्रष्टाचार रोकने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार गरीबों व किसानों के खातों में सीधे पैसा भेजने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा बुंदेलखंड वीरों की धरती है जिस तरह यहां की जनता ने पिछले विधानसभा चुनाव में सारी सीटें पार्टी की झोली डाली थी। उसी तरह 2022 में 325 से सीटों से अधिक जीतेंगे। मीडिया से रूबरू होते हुए सड़कों को टूटने के सवाल पर कहा ओवर लोडिंग रोकने के साथ ऐसी सड़कें बनाने की योजना बना रहे हैं जो चल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed