फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya reached Etawah

Etawah: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद बोले- गुंडागर्दी करने वालों के लिए बाबाजी का बुलडोजर तैयार

Thu, 01 Dec 2022 08:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Dec 2022 08:56 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा की सरकार में प्रशासन के सहारे गुंडागर्दी होती थी। बूथ लूट लिए जाते थे। लोग सपा के शासनकाल में परेशान थे। लेकिन अब योगीजी की सरकार है, जिसमें गुंडागर्दी का खात्मा हो गया है।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya reached Etawah
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में रविवार को ऊसराहार के रामलीला मैदान में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर निशाना साधा। कहा कि गुंडागर्दी करने वालों के लिए बाबाजी का बुलडोजर तैयार है। बोले, इज्जत बचाने के लिए चाचा-भतीजा एक हो गए हैं, फिर भी मैनपुरी हारने जा रहे हैं। जनसभा में केशव प्रसाद मौर्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान किया।

विज्ञापन


साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर जोर दिया। बोले, इस बार भाजपा मैनपुरी को कैद से मुक्त करने जा रही है। यह चुनाव लोगों के विकास का नया मार्ग प्रशस्त करेगा। भाजपा ने रामपुर, आजमगढ़, फिरोजाबाद, बदायूं में जनता के दम पर सपा को पराजित किया है। अब मैनपुरी उपचुनाव की बारी है, यहां की जीत वहां से भी सरल है। कहा कि सपा की सरकार में प्रशासन के सहारे गुंडागर्दी होती थी। बूथ लूट लिए जाते थे। लोग सपा के शासनकाल में परेशान थे। लेकिन अब योगीजी की सरकार है, जिसमें गुंडागर्दी का खात्मा हो गया है।

विज्ञापन

आजम खान पर तंज कसा कि एक चचा रामपुर में आंसू बहा रहे हैं और दूसरे चचा यहां आंसू बहा रहे हैं। बोले, विकास लक्ष्मी से होता है और लक्ष्मी जी साइकिल से नहीं आती, वह तो कमल पर बैठकर आती हैं। कहा कि जो लोग पहले हाथ हिलाकर लोगों को खड़ा छोड़ जाते थे, आज गली-गली वोट मांग रहे हैं। यह सब किसी काम नहीं आने वाला। मैनपुरी सीट पर जीत हासिल कर भाजपा इतिहास रचेगी। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, राजमंत्री अजीतपाल, सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, विधायक महेश त्रिवेदी, सरिता भदौरिया, पूनम शंखवार, सुरेंद्र मैथानी, गुड़िया कठेरिया, लाखन सिंह राजपूत, शिवप्रसाद यादव, मुकेश यादव, डॉ. रमाकांत शर्मा, ज्ञानेंद्र अवस्थी, विवेक शाक्य, प्रशांत मिश्रा, राहुल राज सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed