{"_id":"63750e75d112c378a97940df","slug":"dengue-cases-in-kanpur-59-new-dengue-patients-found-spread-of-infection-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue cases In Kanpur: डेंगू के 59 नए रोगी मिले, संक्रमण का फैलाव तेज, फॉगिंग का असर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue cases In Kanpur: डेंगू के 59 नए रोगी मिले, संक्रमण का फैलाव तेज, फॉगिंग का असर नहीं
Wed, 16 Nov 2022 09:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Nov 2022 09:54 PM IST
सार
एसीएमओ और संचारी रोग प्रभारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि कुल 347 सैंपल की जांच हुई है। इस समय सैंपलों का पॉजिटिविटी रेट 17 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न विभागों के आठ स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाकर 742 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में डेंगू के 59 और मरीज मिले हैं। इनमें 37 नगर के हैं। उर्सला की लैब ने 20 और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की लैब ने 39 रोगियों के सैंपल में डेंगू की पुष्टि की है। इनमें ज्यादातर की रिपोर्ट एनएस-1 पॉजिटिव आई है। मतलब कि संक्रमण ताजा है। सक्रिय मरीज अब 155 हो गए हैं।
विज्ञापन
एडीज एजिप्टाई मच्छर लगातार डेंगू वायरस लोगों के शरीर में पहुंचा रहा है। फॉगिंग और लार्वासाइडल के छिड़काव का इसकी ब्रीडिंग पर अधिक असर नहीं पड़ रहा है। एसीएमओ और संचारी रोग प्रभारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि कुल 347 सैंपल की जांच हुई है। इस समय सैंपलों का पॉजिटिविटी रेट 17 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न विभागों के आठ स्थानों पर मेडिकल कैंप लगाकर 742 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 18 रोगियों के सैंपल डेंगू की जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
डेडिकेटेड हॉस्पिटल में रैपिड एनएस-1 किट उपलब्ध
सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि डेंगू डेडिकेटेड हॉस्पिटल में उर्सला के डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके साथ ही जांच के लिए रैपिड एनएस-1 किट भी उपलब्ध करा दी गई है। डेंगू की एलाइजा जांच के लिए कांशीराम अस्पताल का एसएसएच लैब से अनुबंध करा दिया गया है। डेंगू को रोगियों के इलाज के लिए अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन