फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dengue cases in Kanpur: 51 dengue patients found

Dengue cases In Kanpur: 51 डेंगू रोगी मिले, पॉजिटिविटी रेट 14 से 23 प्रतिशत हुआ

Sun, 20 Nov 2022 09:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 20 Nov 2022 09:58 PM IST
सार

कानपुर में 51 की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। सैंपलों का पॉजिटिविटी रेट 14.57 फीसदी से बढ़कर रविवार को 23.18 फीसदी हो गया। मेडिकल कॉलेज के सैंपलों का पॉजिटिविटी रेट 30 फीसदी और उर्सला का पॉजिटिविटी रेट 22.11 फीसदी है।

विज्ञापन
Dengue cases in Kanpur: 51 dengue patients found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में उर्सला और जीएसवीएम माइक्रोबायोलॉजी की लैब में 220 सैंपलों की जांच में 51 की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इनमें 33 डेंगू संक्रमित नगर के हैं और 18 संक्रमित दूसरे जिलों के हैं। दूसरे जिलों में सबसे अधिक छह रोगी कानपुर देहात और दो रोगी फतेहपुर के हैं। रोगियों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

विज्ञापन


सैंपलों का पॉजिटिविटी रेट 14.57 फीसदी से बढ़कर रविवार को 23.18 फीसदी हो गया। मेडिकल कॉलेज के सैंपलों का पॉजिटिविटी रेट 30 फीसदी और उर्सला का पॉजिटिविटी रेट 22.11 फीसदी है। संचारी रोग प्रभारी एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि डेंगू के 10 रोगी ठीक हो गए हैं। नगर में एक्टिव रोगियों की संख्या अब 149 हो गई है। उर्सला लैब में हुई जांच में 42 सैंपल पॉजिटिव आए हैं।

विज्ञापन

इनमें मंधना, भल्ला इस्टेट जाजमऊ, हरवंशमोहाल, कुलीबाजार, नरवल, सिविल कोर्ट, मकसूदाबाद, गूबागार्डन, बाबूपुरवा, नालारोड, बर्रा, कमलानगर, लक्ष्मणबाग, किदवईनगर, जूही लालकालोनी, मंगलाविहार, अहिरवां, हरजेंदरनगर, नौबस्ता, श्यामनगर, विजयनगर आदि जगहों के संक्रमित हैं। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में नौ सैंपल पॉजिटिव निकले। ये कानपुर देहात, फतेहपुर आदि जगहों के संक्रमित हैं। डेंगू संक्रमण का फैलाव धीरे-धीरे ग्रामीण इलाकों की तरफ भी बढ़ रहा है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि सीएचसी, पीएचसी स्तर पर अलर्ट कर दिया गया है। वहां से सैंपल जांच के लिए उर्सला और मेडिकल कॉलेज की लैब भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed