{"_id":"637fa0c91b7c2b3d0f2d9739","slug":"dengue-cases-in-kanpur-42-more-dengue-patients-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue cases In Kanpur: डेंगू के 42 मरीज और मिले, 147 हुए सक्रिय मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue cases In Kanpur: डेंगू के 42 मरीज और मिले, 147 हुए सक्रिय मरीज
Thu, 24 Nov 2022 10:21 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:21 PM IST
सार
कानपुर में डेंगू के 147 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक निजी और सरकारी अस्पतालों में डेंगू के 27 रोगी भर्ती हैं। निजी अस्पतालों के 14 रोगियों को सत्यापित किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर में डेंगू के 42 और मरीज मिले हैं। उर्सला और जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब ने इनकी सूची जारी की है। इनमें नगर के 23 संक्रमित हैं और दूसरे जिलों के 19 रोगी हैं। नगर में इस वक्त डेंगू के 147 सक्रिय मरीज हैं। सीएमओ की रिपोर्ट के मुताबिक निजी और सरकारी अस्पतालों में डेंगू के 27 रोगी भर्ती हैं।
विज्ञापन
निजी अस्पतालों के 14 रोगियों को सत्यापित किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न ब्लाकों के नौ स्थानों पर मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इनमें कैंपों में 908 रोगी देखे गए। 19 रोगियों में डेंगू के लक्षण पाए गए। इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन