फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Demand to remove display power lines on hp bottling plant for four hours

एचपी बॉटलिंग प्लांट पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चार घंटे चला प्रदर्शन विद्युत लाइनें हटाने की मांग

Fri, 13 Sep 2019 10:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove display power lines on hp bottling plant for four hours
एचपी के गैस बॉटलिंग प्लांट पर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र नंबर दो स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट में गुरुवार को गैस रिसाव से लगी आग और धमाकों से दहशतजदा ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। शुक्रवार सुबह सैकड़ों की संख्या में झंझरी गांव के लोगों ने प्लांट के गेट पर हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्लांट को गांव और औद्योगिक क्षेत्र से दूर शिफ्ट करने की मांग की। प्लांट शिफ्ट करना इतनी जल्दी संभव न होने की बात कही गई तो ग्रामीणों ने गांव के रास्ते में टैंकरों की अवैध पार्किंग और विद्युत लाइनें भूमिगत कराने की मांग रखीं।
विज्ञापन


 

Demand to remove display power lines on hp bottling plant for four hours
रोते बिलखते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
सदर विधायक, पुरवा के पूर्व विधायक व सपा नेत्री ने ग्रामीणों को मांग पूरी कराने का भरोसा दिला प्लांट के अधिकारियों से बात कर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। हंगामा करीब चार घंटे चला।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट में आग की घटना से आक्रोशित झंझरी गांव के सैकड़ों ग्रामीण शुक्रवार सुबह 10 बजे गैस प्लांट के गेट पर पहुंचे और प्लांट को बस्ती से दूर हटाने की मांग कर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान हो रही बारिश भी उनके गुस्से को कम नहीं कर सकी।

सभी गेट पर ही नारेबाजी करते रहे। ग्रामीणों के गुस्से को देख पुलिस भी असहाय नजर आई। करीब दो घंटे चले प्रदर्शन के बाद नायब तहसीलदार शशिबिंद द्विवेदी व सदर विधायक पंकज गुप्ता पर पहुंचे और प्लांट के अधिकारियों से बात कर शीघ्र समस्या का का निदान कराने की बात कह आक्रोश को शांत किया। ग्रामीणों के साथ प्लांट के जोनल हेड से बात कर विधायक ने शीघ्र समस्या का हल निकालने की मांग की। इस बीच चार घंटे प्लांट के गेट पर हंगामा चला। दोपहर दो बजे सभी ग्रामीण गांव लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed