फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Demand to free Phoolan Devi's land encroachment, memorandum submitted by Nishad party officials

Auraiya: फूलन देवी की जमीन कब्जा मुक्त कराने की मांग, निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 25 Jul 2023 06:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Jul 2023 06:02 PM IST
सार

Auraiya News: जिलाध्यक्ष ने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम महेंद्र पाल सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह को सौंपा। बताया कि पूर्व सांसद की जमीन पर दबंगों का कब्जा है, जिसे कब्जा मुक्त कर उनकी मां को दिलाया जाए।

विज्ञापन
Demand to free Phoolan Devi's land encroachment, memorandum submitted by Nishad party officials
सीडीओ व एडीएम को ज्ञापन देते निषाद पार्टी के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि पर निषाद पार्टी के पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसके बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम, सीडीओ को संयुक्त रूप से देकर पूर्व सांसद की जमीन को कब्जा मुक्त कराने सहित अन्य मांगों को रखा।

विज्ञापन

ककोर मुख्यालय पहुंचे निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र निषाद ने बताया कि पूर्व सांसद फूलन देवी सिर्फ मछुआ सामज की ही नहीं बल्कि शोषित महिला के लिए आदर्श हैं। उन्होंने अन्याय के खिलाफ महिलाओं को मोर्चा खोलने का मार्ग दिखाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम महेंद्र पाल सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह को सौंपा। बताया कि पूर्व सांसद की जमीन पर दबंगों का कब्जा है, जिसे कब्जा मुक्त कर उनकी मां को दिलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फ डिफेंस सेंटर के साथ आदर्श ग्राम बनाने की मांग
साथ ही उनको एक पूर्व सांसद की मां होने का दर्जा दिया जाए। फूलन देवी के नाम से सेल्फ डिफेंस सेंटर के साथ उनके गांव को आदर्श ग्राम बनाने की मांग रखी। ज्ञापन सौंपने के दौरान योगेश कुमार सिंह प्रदेश सचिव, उत्तम निषाद युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, चंद्रशेखर राजपूत व रामलखन आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed