फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Demand to declare Bundelkhand region as drought-hit, Bhakiyu submitted memorandum to DM Hamirpur

Hamirpur News: बुंदेलखंड क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, भाकियू ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 21 Jul 2022 10:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Jul 2022 10:11 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन ने बुंदेलखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग रखी है। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें कहा गया है कि बारिश न होने की वजह से बर्बाद हो रही हैं।
 

विज्ञापन
Demand to declare Bundelkhand region as drought-hit, Bhakiyu submitted memorandum to DM Hamirpur
भाकियू ने डीएम का सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में भाकियू (अरा.) के पदाधिकारियों ने बारिश न होने के चलते बुंदेलखंड के जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग की है। संस्था ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि बुंदेलखंड में ज्यादातर हिस्सों में 15 जुलाई तक बारिश नहीं हुई। उसके बाद हल्की बारिश हुई है। क्षेत्र में सिर्फ पांच प्रतिशत खरीफ फसल की बुआई हो सकी है। 

विज्ञापन


इस पर क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है। साथ ही किसानों के पुराने बिजली माफ किए जाने, किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली दिए जाने, गोशालाओं में भूसे आदि का इंतजाम किए जाने व किसानों के बिजली कनेक्शन न काटे जाने की मांग शामिल है। ज्ञापन देने वालों में रामयादव, विक्रम लोधी, ओमप्रकाश, रामप्रसाद, रामदास आदि संगठन के पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed