फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Delivery of woman in bus: pregnant gave birth to a daughter, death in a while, maternity treatment continues i

बस में महिला की डिलीवरी: गर्भवती ने बेटी को दिया जन्म...कुछ देर में ही मौत, प्रसूता का इलाज CHC में जारी

Fri, 25 Aug 2023 02:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 25 Aug 2023 02:46 PM IST
सार

Kanpur News: जच्चा-बच्चा को भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पर बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि जच्चा खुशी को चिकित्सकों की देखरेख में भीतरगांव हॉस्पिटल में रखा गया है।

विज्ञापन
Delivery of woman in bus: pregnant gave birth to a daughter, death in a while, maternity treatment continues i
भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में भीतरगांव इलाके के साढ़ पावर हाउस के पास चलती निजी बस में एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। बेहाल महिला ने नवजात बच्ची को दिया जन्म। हालांकि, कुछ ही देर में बच्चे की मौत हो गई। महिला को एम्बुलेंस की सहायता से भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

विज्ञापन

यहां पीड़ित महिला का इलाज महिला चिकित्सक कर रही हैं। महिला फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बे के चंदा गली की निवासी है। शुक्रवार सुबह अपने पति के साथ कानपुर के नौबस्ता स्थित निजीअल्ट्रासाउंड सेंटर से अल्ट्रासाउंड करा कर वापस जहानाबाद लौट रही थी।
विज्ञापन

पति अश्वनी वाल्मीकि ने बताया पत्नी खुशी की पहली डिलीवरी होनी थी। 19 सितंबर को डिलीवरी की डेट डॉक्टरों द्वारा दी गयी थी। जिसके कारण शुक्रवार सुबह कानपुर के नौबस्ता स्थित निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर में अल्ट्रासाउंड कराया और फिर वापस जहानाबाद बस से लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महिला के सहयोग से हुआ प्रसव
इस दौरान भीतरगांव इलाके के कुंदौली तिराहे के पास प्रसव पीड़ा शुरू हुई। बस के पीछे वाली सीट में पत्नी लेटी हुई थी।  इससे कुछ देर में ही पत्नी को एक बच्चा (बेटी) पैदा हुई। बस चालक ने बस सड़क किनारे खड़ी कर दी। बस में मौजूद एक महिला ने सहयोग किया।

महिला के परिजन में पहुंचे सीएचसी
करीब 15 मिनट के बाद एक एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और तुरंत जच्चा-बच्चा को भीतरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पर बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि जच्चा खुशी को चिकित्सकों की देखरेख में भीतरगांव हॉस्पिटल में रखा गया है। यहां पर जहानाबाद से उसके परिजन भी आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed