फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुदरत का कहर: सेंट्रल यूपी में बारिश बनी मुसीबत, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री और दवा पहुंचाना बना चुनौती

Mon, 09 Aug 2021 10:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Aug 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
delivering relief material and medicine to the flood affected areas became a challenge
यूपी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी के जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। सेना, एसडीआरएफ के जवान बचाव कार्य में जुटे हैं। जहां नदियों के जलस्तर में कमी आने से राहत महसूस की जा रही है वहीं, बारिश होने से मुसीबत बढ़ रही है। राहत सामग्री और दवाओं को पहुंचाना चुनौती बना है।


बिजली और पानी की भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इटावा में चंबल व यमुना नदी का जलस्तर पिछले 24 घंटे में कम हुआ है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है। औरैया में यमुना नदी का जलस्तर सोमवार सुबह लगभग नौ बजे 117.74 पर रहा। पानी घटने के बाद भी यमुना नदी खतरे के निशान से साढ़े चार मीटर अधिक पर है। 24 गांवों में अभी भी दहशत का माहौल है।

असेवा, अस्ता, नौरी समेत कई गांवों में बिजली पानी की समस्या बनी हुई है। बांदा सहित हमीरपुर, चित्रकूट और जालौन जिलों में यमुना, बेतवा, केन आदि नदियों के रौद्र रूप धारण कर लेने से दर्जनों गांवों में हजारों लोग प्रभावित हैं।
delivering relief material and medicine to the flood affected areas became a challenge
यूपी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
यमुना नदी चिल्ला घाट में खतरे के निशान से 2.40 मीटर ऊपर का पैमाना लांघ गई। जलस्तर 102.40 मीटर हो गया। एडीएम संतोष बहादुर सिंह ने बताया कि 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। उधर, बांदा में केन नदी फिलहाल स्थिर हो गई है।
 
delivering relief material and medicine to the flood affected areas became a challenge
यूपी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
भूरागढ़ पुल स्थित स्केल पर इसका पैमाना 102.58 मीटर हो गया है। खतरे के निशान से करीब डेढ़ मीटर नीचे है। हमीरपुर में यमुना नदी में सोमवार को नदी के तेज बहाव से आवाजें आने पर मछुआरों ने फतेहपुर के एक युवक को बचा लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
delivering relief material and medicine to the flood affected areas became a challenge
यूपी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के थाना चांदपुर के विघरुआ निवासी अहिबरन यादव (45) सोमवार को यमुना नदी में पुल पार कर रेलिंग से नीचे झांकते हुए गिर गए, जिनको मछुआरों ने पकड़कर बचा लिया। फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर सोमवार को भी स्थिर रहा। हालांकि गांवों में भरा पानी भरा रहा।

 
विज्ञापन
delivering relief material and medicine to the flood affected areas became a challenge
यूपी में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
अब ग्रामीणों के सामने भोजन का संकट पैदा होने लगा है। बांधों से गंगा में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इससे गंगा का जलस्तर 136.80 मीटर पर स्थिर हो गया है। कन्नौज में गंगा का जलस्तर 124.370 दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान से 60 सेंटीमीटर दूर है। उन्नाव में गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed