{"_id":"6a5d39815016e6f8ee08bfb0","slug":"delivered-a-message-of-nation-building-based-on-service-values-and-self-reliance-kanpur-news-c-362-1-ka11006-152138-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सेवा, संस्कार और स्वावलंबन आधारित राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सेवा, संस्कार और स्वावलंबन आधारित राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश
विज्ञापन
कानपुर। सेवा भारती कानपुर प्रांत की ओर से दो दिवसीय प्रांतीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन रविवार को आंनदपुरी स्थित जैन मंदिर में हुआ। इसमें प्रांत के विभिन्न जिलों से आए 140 कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्हें सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी, संगठित और परिणामकारी बनाने के विविध विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
विशेषज्ञों ने सेवा भारती के चार प्रमुख आयाम शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक समरसता पर मार्गदर्शन किया। बाल संस्कार केंद्र विषय पर आयोजित सत्र में पीपीएन कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. आभा सिंह ने कहा कि बाल संस्कार केंद्र केवल शिक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, राष्ट्रभक्ति, नैतिक मूल्यों व भारतीय संस्कृति के संवर्धन की सशक्त आधारशिला हैं। प्रांत उपाध्यक्ष अरविंद सक्सेना ने सेवा का वास्तविक स्वरूप विषय पर कहा कि सेवा और सहायता समान नहीं हैं। सहायता किसी व्यक्ति की तत्काल आवश्यकता की पूर्ति करती है, जबकि सेवा समाज में स्थायी व सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम है। प्रांत अध्यक्ष राकेश, संगठन मंत्री गजेंद्र आदि मौजूद रहे।