फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Delimitation will start in wards affected by border expansion

कन्नौज: सीमा विस्तार से प्रभावित वार्डों में कल से शुरू होगा परिसीमन, इस तरह होगी कार्रवाई

Mon, 04 Jan 2021 11:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Jan 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Delimitation will start in wards affected by border expansion
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले में नगर पालिका के सीमा विस्तार से प्रभावित वार्डों में पांच जनवरी से परिसीमन प्रक्रिया शुरू होगी। इन वार्डों पर आने वाली आपत्तियां ब्लॉक सदर या डीपीआरओ ऑफिस में दी जा सकेंगी। अंतिम सूची का प्रकाशन 15-16 जनवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला पंचायतराज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि नगर पालिका का कुछ समय पहले सीमा विस्तार का आदेश आया है। इसमें कुछ हिस्सा शहरी क्षेत्र में चला गया है। इससे अब वार्ड का गठन नए सिरे से होगा। परिसीमन की प्रक्रिया सदर ब्लॉक कन्नौज के कुछ हिस्से में होगी।
विज्ञापन


संबंधित कोई व्यक्ति ब्लॉक या उनके कार्यालय में दावा-आपत्ति कर सकता है। पांच ग्रामसभाएं पूरी तरह से खत्म हो गई हैं। तीन का कुछ ही हिस्सा गया है। एक राजस्व ग्राम है तो पांचवां गांव पहले से ही नगर पालिका में जुड़ा था। पालिका के सीमा विस्तार के चलते प्रभावित ब्लॉक और ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्ड निर्धारण में 11 व 12 जनवरी को आपत्तियां लेने, 13 व 14 को निस्तारण और 15 व 16 को प्रकाशन का काम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह होगी कार्रवाई 
- पांच जनवरी को ग्राम पंचायत वार जनसंख्या का निर्धारण किया जाएगा। 
- सात से 11 जनवरी को ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के वार्डों की प्रस्तावित सूची का प्रकाशन होगा। 
- 11 से 12 जनवरी तक प्रस्तावित निर्वाचन क्षेत्रों पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 
- 13 जनवरी से 14 जनवरी को सदर ब्लाक व डीपीआरओ कार्यालय में आपत्तियां प्राप्त कर उनका निस्तारण किया जाएगा। 
- 15 से 16 जनवरी को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed