फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Delhi's Greentech Foundation awards Kanpur Metro for environmental protection

दिल्ली की ग्रीनटेक फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कानपुर मेट्रो को किया पुरस्कृत

Thu, 03 Feb 2022 05:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 03 Feb 2022 05:17 PM IST
सार

मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिक सेक्शन (आईआईटी-मोतीझील) तक पर्यावरण संरक्षण के लिए वायडक्ट और स्टेशनों की छत पर वर्षा जल संरक्षण की व्यवस्था की गई है। पेड़ों को ट्रांसलोकेट करने के साथ ही 10,000 से अधिक पौधे लगाए गए।

विज्ञापन
Delhi's Greentech Foundation awards Kanpur Metro for environmental protection
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) को आईआईटी से मोतीझील तक पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। यह सम्मान ग्रीनटेक फाउंडेशन ने 30 जनवरी को दिया है।

विज्ञापन


मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिक सेक्शन (आईआईटी-मोतीझील) तक पर्यावरण संरक्षण के लिए वायडक्ट और स्टेशनों की छत पर वर्षा जल संरक्षण की व्यवस्था की गई है। पेड़ों को ट्रांसलोकेट करने के साथ ही 10,000 से अधिक पौधे लगाए गए।
विज्ञापन


गुरुदेव चौराहे के निकट मेट्रो डिपो को जीरो डिस्चार्ज फैसिलिटी के रूप में विकसित किया गया, जहां पानी को रीसाइकल करने के लिए दो ट्रीटमेंट प्लांट लगाए गए हैं। दिल्ली की संस्था ग्रीनटेक फाउंडेशन ने पर्यावरण संरक्षण, संरक्षा, कारपोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) समेत अन्य कई क्षेत्रों में काम करने वाले उपक्रमों का चयन करती है और उन्हें पुरस्कृत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने बताया कि पूर्व में भी मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिक सेक्शन को पर्यावरण प्रबंधन के लिए आईएसओ-14001 प्रमाणपत्र मिल चुका है। पर्यावरण संरक्षण के लिए मेट्रो के सभी नौ मेट्रो स्टेशनों को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) से प्लैटिनम रेटिंग भी मिल चुकी है। अब ग्रीनटेक ने भी पुरस्कृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed