फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Delhi's electric train will run from Farrukhabad route from 17, will leave Central station every Sunday at 7:50 am

17 से फर्रुखाबाद रूट से चलेगी दिल्ली की इलेक्ट्रिक ट्रेन, हर रविवार को सेंट्रल स्टेशन से सुबह 7:50 बजे छूटेगी

Sun, 10 Jan 2021 04:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 10 Jan 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
Delhi's electric train will run from Farrukhabad route from 17, will leave Central station every Sunday at 7:50 am
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
कन्नौज-फर्रुखाबाद रेलवे मार्ग का विद्युतीकरण होने के बाद इस रूट से इलेक्ट्रिक ट्रेन हर रविवार को कानपुर से दिल्ली के बीच चलेगी। 17 जनवरी से यह ट्रेन हर रविवार को चलेगी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से ट्रेन संख्या 04161 सुबह 7:50 बजे चलेगी।
विज्ञापन


अनवरगंज, कल्याणपुर, कन्नौज, गुरसहायगंज, फतेहगढ़, फर्रुखाबाद, भोगांव, मैनपुरी होकर दिल्ली-हावड़ा रूट के शिकोहाबाद, टूंडला, अलीगढ़ होते हुए शाम 6:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04162 उसी दिन यानी रविवार को दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से रात 8:45 बजे चलकर उसी रास्ते से वापस आएगी। सुबह 4:18 बजे कल्याणपुर, छह बजे अनवरगंज और सुबह 6:20 बजे सेंट्रल स्टेशन आएगी।
विज्ञापन


लिच्छवी एक्सप्रेस भी 15 से चलेगी
कोहरे के चलते रेलवे ने आनंद विहार से सीतामढ़ी जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस अप व डाउन दोनों ट्रेनें निरस्त कर दी थीं। इसे अब फिर चलाने की अनुमति दे दी गई है। ट्रेन संख्या 04005 आनंद विहार टर्मिनल से सीतामढ़ी 15 जनवरी से तो ट्रेन संख्या 04006 सीतामढ़ी से आनंद विहार टर्मिनल के लिए 17 जनवरी से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed