{"_id":"6aa9b39a1eb439f8c50b82b0","slug":"deep-utsav-at-motijheel-tomorrow-traffic-diversions-to-be-in-place-from-the-afternoon-kanpur-news-c-362-1-ka11011-156654-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मोतीझील में दीप उत्सव कल, दोपहर से रहेगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मोतीझील में दीप उत्सव कल, दोपहर से रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन
कानपुर। मोतीझील और कारगिल पार्क में 17 सितंबर को स्वास्थ्य शिविर और दीप उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर स्वरूपनगर क्षेत्र का यातायात बदला हुआ रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक कई मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन लागू किया है। वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।
यह रहेगी डायवर्जन व्यवस्था
- अशोक नगर चौराहा से मोतीझील की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। उन्हें हर्षनगर तिराहा होकर जाना होगा।
- मोतीझील मेट्रो स्टेशन से अशोकनगर चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को वाया गोल चौराहा भेजा जाएगा।
- मधुराज की ओर से आने वाले वाहन कारगिल पार्क की तरफ नहीं जाएंगे। उन्हें केडीए तिराहे से बायें मोड़कर आगे भेजा जाएगा।
यहां होगी पार्किंग
- मोतीझील लॉन के गेट नंबर-एक और चार।
- केडीए गेट के पास पार्किंग।
समस्या आने पर यहां करें कॉल
ट्रैफिक कंट्रोल रूम 9305104340
ग्रीन कॉरिडोर सेल 9454402413