फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Decomposed body of a young man found in the house in Kannauj, was locked in the room for five days

Kannauj: घर में मिला युवक का सड़ा हुआ शव, पांच दिन से कमरे में था बंद, बदबू और स्थिति देख पुलिस भी हैरान

Thu, 06 Apr 2023 10:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 06 Apr 2023 10:00 PM IST
सार

Kannauj Crime: सदर कोतवाली के कलक्ट्रेट तिराहा के पास एक युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया कि मृतक घर में ही दूसरे भाई-बहन से अलग रहता था। परिजनों को बदबू आने पर जानकारी हुई।

विज्ञापन
Decomposed body of a young man found in the house in Kannauj, was locked in the room for five days
कमरे का दरवाजा तोड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में अपने ही घर के एक कमरे में पिछले पांच दिन से बंद एक युवक का सड़ा-गला हुआ शव बरामद हुआ है। परिवार से अलग होने की वजह कर किसी का ध्यान नहीं गया। गुरुवार की सुबह घर में बदबू फैली, तो सभी का माथ ठनका। पुलिस की मदद से कमरा खुलवाया गया।

विज्ञापन

तब बिस्तर पर युवक का शव पड़ा हुआ था। यह नजारा देखकर वहां चीख-पुकार मच गई। शव में जगह-जगह कीड़े रेंगते हुए मिले। हाथ की कलाई पर नस के काटने की बात सामने आई है। हालांकि पूरी हकीकत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी।
विज्ञापन

यह सनसनीखेज मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के तहत कलक्ट्रेट के पास का है। कलक्ट्रेट तिराहा पर रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे गैस एजेंसी संचालक रामप्रकाश व्यास का तीन मंजिला मकान है। रामप्रकाश और उनकी पत्नी पहले ही निधन हो चुका है। उनकी चार बेटियां व दो बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच-छह दिन से नहीं दिखा था युवक
सभी उसी मकान में रहते हैं। बताया जा रहा है कि बड़ा पुत्र विजय अपने दूसरे भाई-बहन से अपने ही घर में अलग रहता था। परिवार के लोगों ने बताया कि अलग रहने की वजह कर उसकी गतिविधियों की जानकारी कम हो पाती थी। वह पिछले पांच-छह दिन से नहीं दिखा था।

बदूब से ठनका था सभी का माथा
बुधवार की शाम से ही घर में बदबू महसूस होने लगी थी। गुरुवार की सुबह बदबू फैली तो सभी का माथा ठनका। विजय के कमरे से तेज उठती दुर्गंध से आशंका हुई तो विजय को आवाज दी गई। कोई जवाब न मिलने पर दरवाज खुलवाने की कोशिश हुई। न खुलने पर फौरन पुलिस को जानकारी दी गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस के पहुंचने पर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तो वहां बेड पर विजय का शव पड़ा हुआ था। पांच से छह दिन पुराना शव होने की वजह कर बदबू आ रही थी। पुलिस ने जरूरी पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल बोले- आत्महत्या का लग रहा है मामला
सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती पड़ताल में हाथ की नस काटकर आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी। परिजनों ने किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed