{"_id":"5fc7e9c88ebc3ec5ef031d2e","slug":"decision-akbarpur-news-knp5976426197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-झांसी हाईवे सीमा से दो मजार हटाने पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-झांसी हाईवे सीमा से दो मजार हटाने पर बनी सहमति
विज्ञापन
कानपुर देहात। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे के चौड़ीकरण में बाधक बनी संप्रदाय विशेष की दो मजारों को हटाकर दूसरी स्थान पर शिफ्ट करने की सहमति बनी है। इन मजारों को एनएचएआई शिफ्ट कराएगा।
भोगनीपुर एसडीएम दीपाली भार्गव व सीओ प्रभात कुमार ने इस्लामिक मूविन मदद कमेटी के पदाधिकारियों के साथ कई चक्रों में वार्ता की। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। एसडीएम भोगनीपुर, सीओ, एनएचएआई व इस्लामिक मूविन मदद कमेटी ने सड़क चौड़ीकरण के लिए मजारों को शिफ्ट करने की सहमति बनी है। सड़क संकरी होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी तो वहीं जाम से वाहन सवारों को दिक्कत हो रही थी। मजारों के हटने पर सहमति बनी है।
एनएचएआई इन मजारों को नई जगह पर शिफ्ट कराएगा। हाईवे पर यातायात सुगम होगा। पूर्व में भोगनीपुर फ्लाई ओवर के पास हाईवे चौड़ीकरण के लिए अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो चुकी है। डीएम ने मजारों को शिफ्ट कराने पर सहमति बनने पर तहसील प्रशासन की सराहना की। यहां सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एएसपी अनूप कुमार आदि रहे।