{"_id":"58f4e3254f1c1beb02471843","slug":"deceased-soldiers-wife-challenge-to-cm-yogi-adityanath","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी को दिवंगत फौजी की पत्नी ने दी ये बड़ी चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी को दिवंगत फौजी की पत्नी ने दी ये बड़ी चेतावनी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 18 Apr 2017 08:06 AM IST
विज्ञापन
सैनिक का पार्थिक शरीर लखनऊ से बांदा ले जाया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगिल में तैनात बांदा निवासी फौजी रामबहोरी उर्फ राजू की आकस्मिक मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर नया मोड़ आ गया है। मृतक की पत्नी ने अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने समेत कई मांगें की हैं। इन्हें पूरा न होने पर अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी दी है। उधर, सैनिक का पार्थिव शरीर सोमवार को शाम हवाई जहाज से लखनऊ लाया गया। वहां से वाहन पर पैतृक गांव के लिए रवाना हुआ है।
अतर्रा थाना क्षेत्र के महुटा गांव निवासी लांस नायक रामबहोरी की शनिवार की रात कारगिल में दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो गई। सैनिक नियमों के तहत आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पैतृक गांव लाया जा रहा है। पूरे गांव में शोक की लहर है। उधर, सोमवार को मृतक की पत्नी कंचन व अन्य परिजनों ने यह मांग कर दी है कि सैनिक के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री शामिल हों। इसके अलावा विधवा पत्नी को पेट्रोल पंप, अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी और जनपद में किसी विशिष्ट मार्ग का नामकरण सैनिक रामबहोरी के नाम पर किए जाने और सैनिक के बच्चों को आर्मी बोर्डिंग स्कूल में मुफ्त शिक्षा दिए जाने की मांगें शामिल हैं। इन मांगों की पुष्टि मृतक सैनिक के भाई दिनेश मिश्रा उर्फ छोटे ने अतर्रा प्रतिनिधि से बातचीत में की।