{"_id":"6b02f57f67215e492c0a08bd","slug":"debt-ridden-farmer-dies-by-setting-himself-on-fire-had-mortgaged-four-bighas-of-land-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: कर्ज में डूबे किसान ने आग लगाकर दी जान, गिरवीं रखी थी चार बीघा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: कर्ज में डूबे किसान ने आग लगाकर दी जान, गिरवीं रखी थी चार बीघा
Sun, 22 Nov 2026 07:32 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 22 Nov 2026 07:32 PM IST
सार
Banda News: किसान ने तीन बेटियों की शादी के लिए कर्ज लिया था। घर में अकेले रहते थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जसपुरा थाना क्षेत्र के आमारा गांव के मजरा कुटी डेरा में रविवार को किसान शिवकरन निषाद (65) की आग में जलकर मौत हो गई। मृतक के भाई ने कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात कही है। उसके मुताबिक, तीन बेटियों की शादी के लिए शिवकरन ने कर्ज लिया था और चार बीघा जमीन तीन लाख रुपये में गिरवीं रख दी थी। हालांकि, पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
कुटी डेरा निवासी शिवकरन प्रधानमंत्री आवास योजना से बने मकान में अकेले रहते थे। रविवार को सुबह 11:30 बजे के करीब वह आग की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह भोजन करने के लिए करीब एक किलोमीटर दूर रामलाल डेरा स्थित पुराने घर जाते थे। वहां उनकी पत्नी गोदिया और बहू रहती थीं। मृतक के भाई जयकरण निषाद ने बताया कि शिवकरन तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके तीन बेटियां और दो बेटे हैं। तीन बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी थी। दोनों बेटे सूरत में रहकर मजदूरी करते हैं।
जयकरण ने बताया कि बेटियों की शादी के लिए लिए गए कर्ज के चलते शिवकरन ने अपनी तीन बीघा जमीन तीन लाख रुपये में गिरवीं रख दी थी। आर्थिक तंगी के कारण वह अक्सर परेशान रहते थे। घटना की जानकारी मिलने पर बेटे घर लौट रहे हैं। शिवकरन की मौत से पत्नी गोदिया का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सीपी तिवारी ने बताया कि घटना कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।